• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

Chandigarh Murder: लड़की से दोस्ती बनी मौत की वजह! मिलने बुलाकर पीठ में मारा चाकू, नाबालिग युवक की गई जान

Chandigarh Murder News: चंडीगढ़ के मलोया गांव में लड़की से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ने फोन कर युवक को मिलने बुलाया और बातचीत के दौरान उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 23 Jan 2026 01:38 PM
Chandigarh Murder: लड़की से दोस्ती बनी मौत की वजह! मिलने बुलाकर पीठ में मारा चाकू, नाबालिग युवक की गई जान

चंडीगढ़ के मलोया गांव में एक लड़की से दोस्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया. मंगलवार देर रात हुए इस झगड़े में एक नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि आरोपी ने पहले युवक को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और फिर बातचीत के दौरान उसकी पीठ में चाकू घोंपकर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

देर रात हुई वारदात, इलाके में फैली सनसनी

यह घटना मलोया गांव के मकान नंबर-4 के पास हुई, जहां अचानक हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई. मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है, जो मलोया का ही रहने वाला था. चाकू का वार इतना गहरा था कि वह उसके शरीर को छेदता हुआ अंदर तक पहुंच गया, जिससे अत्यधिक अंदरूनी खून बहा और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पीठ में वार से हुआ दिल पंक्चर

मलोया थाना पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मोहित पर पीछे से हमला किया. चाकू उसकी पीठ में लगा और सीधे दिल तक पहुंच गया, जिससे हार्ट पंक्चर हो गया. इसके अलावा अंदरूनी नसें भी कट गईं, जिसके कारण खून का बहाव रोक पाना मुश्किल हो गया. पुलिस का कहना है कि यही वजह रही कि मोहित की हालत बेहद नाजुक हो गई.

लड़की से दोस्ती बना झगड़े की वजह

जांच में यह भी सामने आया है कि मोहित सेक्टर-23 में एक गहनों की दुकान पर काम करता था. उसकी एक लड़की से दोस्ती थी, जो पहले आरोपी की दोस्त बताई जा रही है. इसी बात को लेकर आरोपी और उसके दो साथियों के मन में रंजिश पैदा हो गई थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ दिनों से मोहित को फोन पर धमकियां भी दे रहा था.

मिलने के बहाने बुलाकर किया हमला

मंगलवार रात आरोपी ने मोहित को बातचीत के बहाने मिलने के लिए बुलाया. जब दोनों के बीच बात चल रही थी, तभी नाबालिग आरोपी पीछे से आया और अचानक चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि मोहित लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खून से लथपथ मोहित को उसका भाई संदीप और अन्य लोग तुरंत एक निजी वाहन में पीजीआई अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

तीनों आरोपी नाबालिग, जुवेनाइल होम भेजे गए

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, चाकू मारने वाला मुख्य आरोपी मोहाली के बहलोलपुर का रहने वाला है और तीनों आरोपी नाबालिग हैं. उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से सभी को जुवेनाइल होम भेज दिया गया.

हत्या का केस दर्ज, जांच जारी

मृतक के भाई संदीप के बयान के आधार पर मलोया पुलिस स्टेशन में बुधवार सुबह आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित ख़बरें
Punjab Weather Alert

Punjab Weather: बसंत पंचमी पर बारिश का कहर! इन जिलों में येलो अलर्ट, हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी

NIA Action in Punjab

Punjab में आतंकी साजिश बेनकाब! मंदिर ग्रेनेड हमले पर NIA का बड़ा एक्शन, सीमावर्ती जिलों में ताबड़तोड़ छापे

Arvind Kejriwal

Punjab में केजरीवाल की गारंटी हुई पूरी, अब हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home