• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

भगवंत मान की 'सिख्या क्रांति' ने बदली पंजाब की तक़दीर, JEE में 44 धाकड़ निकले

पंजाब में शिक्षा क्षेत्र को लेकर एक सुखद और प्रेरणादायक खबर सामने आई है. राज्य के 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE (Advanced) को सफलतापूर्वक पास कर लिया है.

  • Sagar | 06 Jun 2025 01:35 PM
भगवंत मान की 'सिख्या क्रांति' ने बदली पंजाब की तक़दीर, JEE में 44 धाकड़ निकले

पंजाब में शिक्षा क्षेत्र को लेकर एक सुखद और प्रेरणादायक खबर सामने आई है. राज्य के 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE (Advanced) को सफलतापूर्वक पास कर लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन छात्रों को सम्मानित करते हुए इसे 'सिख्या क्रांति' (शिक्षा क्रांति) योजना की सफलता करार दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है. 'हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चे अब हर दिन नई कामयाबी की इबारत लिख रहे हैं, और ये हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है,'

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मान ने इस अवसर पर यह भी कहा कि पंजाब अब तेजी से टेक्नोलॉजी हब बनने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में देश-विदेश की शीर्ष टेक कंपनियां पंजाब के युवाओं को नौकरी देने के लिए लाइन लगाएंगी. इसके लिए राज्य में उच्च शिक्षा के नए संस्थान, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं.

‘PACE’ प्रोग्राम बना गेमचेंजर

इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि यह सफलता 'PACE' (Punjab Academic Coaching for Excellence) नाम की योजना का नतीजा है, जिसे नवंबर 2023 में शुरू किया गया था. इस योजना के तहत JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग, लाइव ऑनलाइन क्लासेज, डाउट-क्लियरिंग सेशंस, मॉक टेस्ट और रेज़िडेंशियल कैंप की सुविधा दी गई.

बैंस ने बताया कि PACE कार्यक्रम ने गरीब और साधारण परिवारों से आने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों को भी प्राइवेट स्कूल के छात्रों के बराबर खड़ा किया, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ इन कठिन परीक्षाओं में भाग ले सकें.

IIT में दाखिले की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य

राज्य सरकार ने अब आगामी सत्र में IIT में चयनित छात्रों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 8 UPSC कोचिंग सेंटर्स की स्थापना भी राज्यभर में की जा रही है ताकि सरकारी स्कूलों के होनहार छात्र सिविल सेवा परीक्षाओं में भी अपना जलवा दिखा सकें.

संबंधित ख़बरें
ब्रेकअप! एलन मस्क और ट्रंप के बीच तनातनी का राज क्या, कैसे दो जिगरी बन गए दुश्मन?

ब्रेकअप! एलन मस्क और ट्रंप के बीच तनातनी का राज क्या, कैसे दो जिगरी बन गए दुश्मन?

 चर्च की नन और पादरी बने सेक्स सीन के किरदार! म्यूजियम में रखा गया 200 साल पुराना कंडोम

चर्च की नन और पादरी बने सेक्स सीन के किरदार! म्यूजियम में रखा गया 200 साल पुराना कंडोम

 'भगोड़ा कहना ठीक लेकिन लुटेरा नहीं', विजय माल्या ने चोरी वाले इल्जाम पर तोड़ी चुप्पी- सुनिए जवाब

'भगोड़ा कहना ठीक लेकिन लुटेरा नहीं', विजय माल्या ने चोरी वाले इल्जाम पर तोड़ी चुप्पी- सुनिए जवाब

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home