• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब बाढ़ राहत: अक्षय कुमार से दिलजीत दोसांझ तक, सितारे बने मददगार

पंजाब में आई बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। 24 से ज्यादा जिलों में पानी भर गया है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस मुश्किल घड़ी में फिल्मी सितारे और खिलाड़ी भी आगे आए हैं।

  • Saurabh | 06 Sep 2025 04:41 PM
पंजाब बाढ़ राहत: अक्षय कुमार से दिलजीत दोसांझ तक, सितारे बने मददगार

पंजाब इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में है। राज्य के 24 से ज्यादा जिलों में पानी भर गया है, हजारों लोग बेघर हो गए हैं और हालात काफी गंभीर हैं। इस मुश्किल घड़ी में आम लोगों के साथ-साथ कई बड़े फिल्मी सितारे और खिलाड़ी भी मदद के लिए आगे आए हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए 5 करोड़ रुपये दान किए हैं। उन्होंने कहा कि यह दान नहीं, बल्कि सेवा है और ऐसे वक्त में मदद करना उनका फर्ज है। अक्षय ने पंजाब के लोगों की सलामती की दुआ भी की और उम्मीद जताई कि हालात जल्द सुधरेंगे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हरभजन सिंह

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने राहत कार्यों के लिए 10 नावें दान करने का ऐलान किया है। उन्होंने खुद प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से भी मदद बढ़ाने की गुहार लगाई।

एमी विर्क और सतिंदर सरताज

पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 200 घर बनाने का वादा किया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म की रिलीज भी आगे बढ़ा दी ताकि इस वक्त लोगों की मदद पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके। वहीं, सतिंदर सरताज बाढ़ प्रभावित जिलों में जाकर लोगों को राशन, पशु चारा और जरूरी सामान बांट रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ

मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने राहत के लिए एक लंबी योजना बनाई है। उन्होंने पंजाब के माझा क्षेत्र के 10 गांवों को गोद लेने का ऐलान किया है। यहां वह सौर ऊर्जा की सुविधा देंगे और जरूरी सामान भी उपलब्ध कराएंगे। उनकी टीम पहले से ही इन गांवों में काम शुरू कर चुकी है।

सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हमेशा की तरह इस बार भी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से दान देने की अपील की। सोनू ने कहा, “पंजाब मेरी आत्मा है, चाहे हालात कितने भी मुश्किल हों, हम हार नहीं मानेंगे।” उनकी बहन मालविका सूद भी राहत सामग्री पहुंचाने के काम में जुटी हुई हैं।

संबंधित ख़बरें
Ganpati Visarjan

Ganpati Visarjan 2025: मुंबई में पुलिस का मेगा ऑपरेशन, ट्रैफिक और सुरक्षा के लिए 1.5 लाख भक्तों पर पूरी नजर!

Red Fort

लाल किले से 760 ग्राम सोना और हीरे जड़ा कलश चोरी, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

CM Bhagwant Mann

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार, सिसोदिया और मां ने अस्पताल में लिया हालचाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home