• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

लक्की ओबराय की हत्या का खौफनाक सच आया सामने! मां से बदसलूकी से प्रोफेशनल शूटर तक, खुली पूरी साजिश

Lucky Oberoi Murder: AAP नेता लक्की ओबराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा. मां से कथित बदसलूकी, पेशेवर शूटर, बिल्ला हत्याकांड से कनेक्शन और नौकर की संदिग्ध भूमिका ने खोली पूरी साजिश की परतें.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 10 Feb 2026 11:14 AM
लक्की ओबराय की हत्या का खौफनाक सच आया सामने! मां से बदसलूकी से प्रोफेशनल शूटर तक, खुली पूरी साजिश

आम आदमी पार्टी के नेता सतविंदर पाल सिंह उर्फ लक्की ओबराय की हत्या को लेकर पुलिस जांच में लगातार नए और सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं. शुरुआती जांच में जहां इसे आपसी रंजिश से जुड़ा मामला माना जा रहा था, वहीं अब पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हत्या की वजह कहीं ज्यादा गंभीर और संवेदनशील है.

मां से कथित दुर्व्यवहार बना हत्या की बड़ी वजह

पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड की जड़ में किसी राजनीतिक विवाद से ज्यादा व्यक्तिगत कारण सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि लक्की ओबराय ने विदेश में रहने वाले तस्कर जोगा फोल्डीवाल के घर जाकर उसकी मां के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. इसी घटना के बाद बदले की भावना ने इस साजिश को जन्म दिया. पुलिस मान रही है कि यही घटना हत्या का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शूटर का आपराधिक इतिहास आया सामने

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि लक्की ओबराय पर गोलियां चलाने वाला शूटर होशियारपुर का रहने वाला है. यह शूटर पहले भी एक चर्चित बिल्ला हत्याकांड में शामिल रह चुका है. दोनों मामलों में इस्तेमाल हथियारों और फायरिंग पैटर्न की समानता ने पुलिस को अहम सुराग दिए हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या पूरी तरह पेशेवर अंदाज में की गई.

दोस्ती से दुश्मनी तक की कहानी

सूत्रों के मुताबिक, लक्की ओबराय और जोगा फोल्डीवाल कभी अच्छे दोस्त थे. दोनों के बीच नशे और पैसों को लेकर विवाद बढ़ता गया. बाद में जोगा विदेश चला गया, जबकि लक्की ने राजनीति में कदम रखकर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली. पुराने विवाद और पारिवारिक अपमान ने इस रिश्ते को दुश्मनी में बदल दिया.

नौकर की भूमिका भी जांच के घेरे में

इस मामले में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया लक्की ओबराय का नौकर शमिंदर सिंह उर्फ शिगरी भी पुलिस की जांच के दायरे में है. वह नशे का आदी बताया जा रहा है और पहले कबड्डी खिलाड़ी रह चुका है. पुलिस का दावा है कि वारदात के बाद उसी ने शूटर को स्कूटी पर बैठाकर मौके से फरार कराया था. उसके खिलाफ पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

गौरतलब है कि 6 फरवरी की सुबह करीब 7:36 बजे गुरु नानक मॉडल टाउन में गुरुद्वारे के बाहर थार गाड़ी में बैठे लक्की ओबराय को नौ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है. फिलहाल पुलिस इसे सुनियोजित हत्या मानते हुए फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

संबंधित ख़बरें
बठिंडा के गांव फूलेवाला में धार्मिक बेअदबी का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

बठिंडा के गांव फूलेवाला में धार्मिक बेअदबी का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

Aaj Ka Mausam 10 Feb, 2026

Weather News 10th Feb, 2026: ठंड अब जाने वाली है या फिर लौटेगी? जानिए कैसा रहेगा आज 10 फरवरी का मौसम?

Bikram Majithia

‘आप नेता की दिनदहाड़े हत्या’ पर मजीठिया का बड़ा हमला, बोले-पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home