• Friday, Mar 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाब में लगेगा ‘निवेश का महाकुंभ’! 1.50 लाख करोड़ के दांव पर 5.20 लाख नौकरियां, 13 मार्च से मोहाली में बड़ा खेल!

Punjab Investment Summit 2026: पंजाब सरकार 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली में ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ आयोजित करने जा रही है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मुताबिक यह मेगा इवेंट राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 12 Feb 2026 01:30 PM
पंजाब में लगेगा ‘निवेश का महाकुंभ’! 1.50 लाख करोड़ के दांव पर 5.20 लाख नौकरियां, 13 मार्च से मोहाली में बड़ा खेल!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली में ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ होगा. उन्होंने इसकी तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि यह कार्यक्रम पंजाब के लिए बहुत बड़ा और खास मौका है. उनका मानना है कि इस सम्मेलन से राज्य में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर और अच्छे तरीके से पूरी की जाएं.

‘पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ पर रहेगा जोर

इस सम्मेलन का विषय है, ‘पंजाब मीन्ज बिजनेस - पॉलिसी टू प्रैक्टिस’. इसका मतलब है कि सरकार सिर्फ योजनाएं नहीं बनाएगी, बल्कि उन्हें जमीन पर लागू भी करेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार पहले ही गुरुग्राम, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई जैसे शहरों के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया में भी रोड शो कर चुकी है.

ये भी पढें

  • ♦ 'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!
  • ♦ लौंग खाने के अनगिनत फायदे
  • ♦ Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

उद्योगों के लिए आसान माहौल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी कंपनियों से बातचीत के बाद ऐसी योजना बनाई जाएगी, जिससे उद्योग लगाना आसान हो. उन्होंने कहा कि पंजाबी लोग मेहनती और आगे बढ़ने की सोच रखते हैं, यही वजह है कि पंजाब निवेश के लिए बेहतर जगह बन सकता है. सरकार ने उद्योगों को मंजूरी देने की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए नए कदम उठाए हैं.

निवेश से रोजगार के मौके

सरकार के अनुसार अब तक करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं. इससे लगभग 5.20 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती कई समस्याओं का सामना कर रही है, इसलिए उद्योगों का विकास जरूरी है. टाटा स्टील और सनातन टेक्सटाइल जैसी कंपनियों ने भी निवेश में रुचि दिखाई है.

बिजली और सुविधाओं पर खास ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए लगातार बिजली मिलना बहुत जरूरी है. इसलिए सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाने पर काम कर रही है. पंजाब में कुशल कामगार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे निवेशकों को फायदा मिलेगा.

इस सम्मेलन में प्रदर्शनी, सेमिनार और तकनीकी सत्र होंगे. इनमें नई तकनीक और उद्योगों के आधुनिक तरीकों पर चर्चा की जाएगी. देश-विदेश की बड़ी कंपनियों की भागीदारी से यह कार्यक्रम पंजाब के औद्योगिक भविष्य के लिए अहम साबित हो सकता है.

संबंधित ख़बरें
Bikram Singh Majithia bail

अकाली दल में ‘पावर गेम’ शुरू? मजीठिया की जमानत के बाद बदले सियासी समीकरण, क्या बढ़ेगी अंदरूनी टकराव की आंच!

Punjab Weather Today

पंजाब में फरवरी का ‘गर्मी अलर्ट’! 27 डिग्री C पार पारा, 16 तारीख के बाद बारिश-ओले का डबल अटैक?

Punjab Bus Strike

पंजाब में बसों का ‘ब्रेकडाउन’! दूसरे दिन भी चक्का जाम, CM हाउस घेराव से बढ़ेगा सियासी पारा?

image
Most Viewed
Punjab Weather Today

पंजाब में मौसम ने ली अचानक करवट! तेज बारिश और हवाओं से गर्मी से राहत, इन जिलों में अलर्ट

IPL 2026

IPL 2026 का शेड्यूल जारी! पहले ही मैच में होगी जबरदस्त भिड़ंत, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

Char Dham Yatra 2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बड़ा फैसला! अब इन लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक, मंदिर समिति का ऐलान

G Khan wedding photos

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

why late ac servicing can cost you this summer

AC Tips: गर्मी में एसी फेल? जानिए क्यों देर से सर्विसिंग करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है

Sukhpal Singh Khaira

पंजाब विधानसभा की ‘लाइव’ कवरेज पर बड़ा सवाल! विधायक ने कहा – कैमरे में दिखाया ही नहीं गया विपक्ष

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home