• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

‘आप नेता की दिनदहाड़े हत्या’ पर मजीठिया का बड़ा हमला, बोले-पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं!

Lucky Oberoi Murder Case: लक्की ओबरॉय हत्याकांड को लेकर शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने आप सरकार और डीजीपी गौरव यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, कर्ज और ऑपरेशन प्रहार 2.0 पर सवाल उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 10 Feb 2026 10:35 AM
‘आप नेता की दिनदहाड़े हत्या’ पर मजीठिया का बड़ा हमला, बोले-पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं!

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने जालंधर पहुंचकर पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है. आप नेता लक्की ओबरॉय की दिनदहाड़े हत्या का जिक्र करते हुए मजीठिया ने कहा कि जब सत्ताधारी दल से जुड़े नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो इसी से हम आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगा सकते हैं.

डीजीपी पर साधा निशाना

मजीठिया ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव पर सीधे तौर पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन डीजीपी अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं. पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और यहां मजबूत तथा स्थायी डीजीपी की जरूरत है. जब तक पुलिस नेतृत्व मजबूत नहीं होगा, तब तक अपराध पर नियंत्रण संभव नहीं है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

निवेश और लोकतंत्र पर खतरे की चेतावनी

पूर्व मंत्री ने कहा कि मौजूदा हालात के कारण पंजाब में कोई भी उद्योग निवेश करने को तैयार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाता है, उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर दिए जाते हैं. मजीठिया ने चेतावनी दी कि इस तरह की स्थिति में लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा और लोगों की आवाज दबाई जाती रहेगी.

कर्ज, बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा

मजीठिया ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि पंजाब पर करीब 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ चुका है. एसवाईएल मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि पंजाब जल्द हरियाणा को पानी देने की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगार है, किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं और उद्योग लगातार पंजाब से बाहर जा रहा है.

ऑपरेशन प्रहार 2.0 पर उठाए सवाल

पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 को लेकर भी मजीठिया ने सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि सरकार साढ़े तीन साल तक क्या कर रही थी. अगर अब हजारों लोगों को पकड़ा जा रहा है, तो पहले पुलिस क्या कर रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पर टारगेट पूरा करने का दबाव है, जिसके चलते निर्दोष युवाओं को भी परेशान किया जा रहा है.

एनकाउंटर और बॉर्डर सुरक्षा पर चिंता

मजीठिया ने कोरोना काल के दौरान पाकिस्तान सीमा से हथियारों की तस्करी के मामलों को उठाते हुए डीजीपी की भूमिका पर भी सवाल किए. उन्होंने पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटरों की निष्पक्षता पर भी चिंता जताई. मजीठिया ने कहा कि अगर पंजाब को बचाना है, तो राज्य की कमान बाहरी ताकतों से मुक्त करानी होगी.

संबंधित ख़बरें
ind vs pak

T20 World Cup 2026: भारत से फिर से पीटने को तैयार पाकिस्तान, 15 फरवरी को होगा मुकाबला

बठिंडा के गांव फूलेवाला में धार्मिक बेअदबी का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

बठिंडा के गांव फूलेवाला में धार्मिक बेअदबी का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश

Aaj Ka Mausam 10 Feb, 2026

Weather News 10th Feb, 2026: ठंड अब जाने वाली है या फिर लौटेगी? जानिए कैसा रहेगा आज 10 फरवरी का मौसम?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home