• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

8 धमकी भरे मेल, आरोपी गायब... सीएम भगवंत मान आज खुद करेंगे जमीनी हालात का मुआयना

श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) को आरडीएक्स से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों के बीच मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर दौरे पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है,

  • Golu Dwivedi | 22 Jul 2025 01:12 PM
 8 धमकी भरे मेल, आरोपी गायब... सीएम भगवंत मान आज खुद करेंगे जमीनी हालात का मुआयना

श्री दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) को आरडीएक्स से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों के बीच मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर दौरे पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है, दरबार साहिब में माथा टेकने के साथ-साथ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा भी करेंगे. इस संवेदनशील दौरे को देखते हुए अमृतसर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

अब तक दरबार साहिब को आठ से अधिक बार ईमेल के जरिए धमकी दी जा चुकी है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और पंजाब पुलिस को लगातार धमकी भरे मेल मिल रहे हैं, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार अपने आईपी एड्रेस बदल रहा है, जिससे जांच में बाधा आ रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पुलिस जांच जारी, आरोपी पकड़ से दूर

पुलिस की साइबर सेल ने हरियाणा के फरीदाबाद से एक इंजीनियर शुभम दुबे को हिरासत में लिया है, लेकिन ईमेल भेजने वाले मुख्य आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. शुभम से पूछताछ की जा रही है और उसका मोबाइल व लैपटॉप जब्त कर लिया गया है, लेकिन तकनीकी जानकारी मिलने में समय लग रहा है.

SGPC को लगातार मिल रहे धमकी भरे मेल

श्री दरबार साहिब को लगातार धमकी भरे ईमेल मिलने पर SGPC की चिंता गहराती जा रही है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया, 'चार-पांच दिन हो गए हैं जब श्री दरबार साहिब को धमकी भरे ईमेल भेजे जा रहे हैं. हमें इन ईमेल के पीछे का मकसद नहीं पता, लेकिन पुलिस आयुक्त के अनुसार, शुभम दुबे नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

सुरक्षा का पूरा इंतजाम, सीएम करेंगे समीक्षा

सीएम भगवंत मान की यात्रा को देखते हुए अमृतसर पुलिस ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है. दरबार साहिब के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. मुख्यमंत्री न केवल दरबार साहिब में श्रद्धा प्रकट करेंगे, बल्कि पुलिस बल का हौसला भी बढ़ाएंगे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी लगातार अपना आईपी एड्रेस बदल रहा है, जिससे उसकी ट्रेसिंग मुश्किल हो रही है. फॉरेंसिक टीम और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है, लेकिन फिलहाल पुलिस को ठोस लीड नहीं मिल पाई है.

संबंधित ख़बरें
 Annabelle Doll

क्या एनाबेले डॉल के पीछे है डैन रिवेरा की मौत? जानिए अब तक की पूरी कहानी

bhagwant mann

लैंड पुलिंग स्कीम पर बड़ा एलान: किसानों को अब हर एकड़ पर मिलेगा ₹1 लाख का ठेका!

CM YOGI

CM योगी का एलान- ग्रेटर नोएडा के बाद अब ग्रेटर गाजियाबाद की तैयारी! आइए जानते हैं कैसे बसता है नया शहर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home