• Sunday, Apr 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

क्या एनाबेले डॉल के पीछे है डैन रिवेरा की मौत? जानिए अब तक की पूरी कहानी

पेंसिल्वेनिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां प्रसिद्ध पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत के बाद उनकी होटल रूम से कुख्यात एनाबेले डॉल गायब हो गई.

  • Golu Dwivedi | 22 Jul 2025 12:42 PM
क्या एनाबेले डॉल के पीछे है डैन रिवेरा की मौत? जानिए अब तक की पूरी कहानी

पेंसिल्वेनिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां प्रसिद्ध पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत के बाद उनकी होटल रूम से कुख्यात एनाबेले डॉल गायब हो गई. इस डॉल को 1970 के दशक से डरावने किस्सों और आत्माओं से जोड़ा जाता रहा है.

डैन रिवेरा की अचानक मौत और होटल रूम से एनाबेले डॉल का गायब होना, एक बार फिर इस गुड़िया से जुड़े डरावने रहस्यों को उजागर कर रहा है. 13 जुलाई को डैन रिवेरा "डेविल्स ऑन द रन" नामक हॉरर टूर कराने के बाद अपने होटल रूम में मृत पाए गए. टूर के दौरान एनाबेले डॉल को भी प्रदर्शित किया गया था. उनकी मौत के समय वह कमरे में अकेले थे और पुलिस ने किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि से इनकार किया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

होटल रूम से एनाबेले डॉल गायब

एडम्स काउंटी के कोरोनर फ्रांसिस डट्रो ने People मैगजीन को बताया कि जब फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स होटल रूम में पहुंचे, तब एनाबेले डॉल वहां मौजूद नहीं थी. जबकि इससे पहले वही डॉल उनके साथ थी. इसकी गुमशुदगी ने साजिश सिद्धांतों को और हवा दी है.

एनाबेले डॉल: एक नजर इसके डरावने अतीत पर

एनाबेले डॉल को 1970 के दशक से भूतिया गतिविधियों से जोड़ा जाता रहा है. न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइकिक रिसर्च के अनुसार, 1968 में एक स्टूडेंट नर्स को यह डॉल उपहार में मिली थी. जब उसने इसे अपने रूम में रखा, तो अजीब घटनाएं शुरू हो गईं.

जल्द ही, रूममेट्स ने अजीब गतिविधियां महसूस कीं और एक मीडियम से संपर्क किया जिसने बताया कि डॉल में 'एनाबेले' नामक एक छोटी लड़की की आत्मा है," संस्था की वेबसाइट में लिखा है. 'रूममेट्स ने आत्मा को अपनाने और शांत करने की कोशिश की, लेकिन डॉल की ओर से हिंसा और शैतानी व्यवहार मिलने लगा.

एड और लॉरेन वॉरेन का दावा: डॉल है डेमॉनिकली पज़ेस्ड'

प्रसिद्ध पैरानॉर्मल जांचकर्ता एड और लॉरेन वॉरेन ने इस डॉल को "डेमॉनिकली पज़ेस्ड" यानी राक्षसी आत्मा द्वारा नियंत्रित बताया था। यही डॉल हॉरर फिल्म फ्रैंचाइज़ 'The Conjuring' की प्रेरणा भी बनी है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रिवेरा की मौत संदिग्ध नहीं है, लेकिन साजिश सिद्धांत अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर फैल रहे हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यह डॉल शापित है और रिवेरा की मौत उसी का नतीजा हो सकती है.

पेनसिल्वेनिया स्टेट पुलिस ने 16 जुलाई को कहा था,

"PSP गेट्सबर्ग के अधिकारी स्ट्रैबन टाउनशिप, एडम्स काउंटी स्थित एक होटल पहुंचे जहां एक पुरुष की लाश मिलने की सूचना थी. मृतक को होटल कर्मचारियों ने कमरे में मृत पाया।. घटनास्थल पर कुछ असामान्य या संदिग्ध नहीं मिला. न्यू इंग्लैंड सोसाइटी फॉर साइकिक रिसर्च ने कहा है कि वे डैन रिवेरा की याद में हॉरर टूर को जारी रखेंगे। रिवेरा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी पैरानॉर्मल दुनिया में योगदान को याद कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
sonaar

PM Vishwakarma Yojana : जानिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के सारे फायदे और कैसे करें आवेदन?

Box Office Collection Day 4

Box Office Collection Day 4 : पहले ही वीकेंड में कमाई का तूफान बनी सैयारा’ – जानें 4 दिनों की पूरी कमाई

धनखड़

धनखड़ के इस्तीफे के पीछे 'दाल में कुछ काला'! कौन होगा अलग उपराष्ट्रपति? चर्चा में ये नाम आगे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home