• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

पुणे हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल टूटा, 2 की मौत, 20-25 बहे

पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना पुल रविवार को अचानक टूट गया। जिसमें अब-तक 2 लोगों की मौत हो गई कई बह भी गए।

  • Saurabh | 15 Jun 2025 05:50 PM
पुणे हादसा: इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल टूटा, 2 की मौत, 20-25 बहे

पुणे हादसा: रविवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कुंडमला (मावल तहसील) में बड़ा हादसा हो गया। इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना लोहे का पुल अचानक टूट गया, जिससे कई लोग नदी में गिर गए। इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है अभी मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि 20 से 25 लोगों के बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

क्या हुआ हादसे में?

दोपहर करीब 3:30 बजे ये हादसा हुआ जब वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक पुल पर मौजूद थे। पुल करीब 30 साल पुराना बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल पर लगभग 100 लोग खड़े थे, तभी वह अचानक ढह गया। कई लोग नदी में गिर पड़े, कुछ तैरकर किनारे तक पहुंचे, वहीं कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बचाव कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक 6 लोगों को बचाया गया है, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री और नेताओं की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा, "अब तक मिली जानकारी के अनुसार 2 लोगों की जान गई है, मैं उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है।"

मावाल से विधायक सुनील शेलके ने बताया कि यह पुल काफी पुराना था और उस समय भारी भीड़ पुल पर थी। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और जिला कलेक्टर से बात कर हरसंभव मदद की मांग की। साथ ही उन्होंने मानसून में पर्यटन स्थलों पर सावधानी बरतने की अपील की।

यह हादसा एक बार फिर से पुरानी और जर्जर हो चुकी संरचनाओं की ओर ध्यान दिलाता है, खासकर ऐसे इलाकों में जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित ख़बरें
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 महीने में 5वीं घटना

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 महीने में 5वीं घटना

ईरान-इजरायल टकराव में ट्रंप की एंट्री, बोले- अमेरिका से भिड़े तो बर्बादी तय

ईरान-इजरायल टकराव में ट्रंप की एंट्री, बोले- अमेरिका से भिड़े तो बर्बादी तय

 मम्मी-बचाओ! कहती 10 साल की बच्ची 30 फीट नीचे गिरी, मनाली में एडवेंचर बना कहर- VIDEO

मम्मी-बचाओ! कहती 10 साल की बच्ची 30 फीट नीचे गिरी, मनाली में एडवेंचर बना कहर- VIDEO

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home