• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

क्या अकबर ने सच में जोधा से शादी की थी? राजस्थान के गवर्नर के दावे से बवाल, जानिए पूरी कहानी

राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ बागड़े का कहना है कि ब्रिटिश काल के इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को काफी हद तक तोड़ा-मरोड़ा है। उन्होंने दावा किया कि ब्रिटिश इतिहासकारों ने अकबर और जोधा की शादी की कहानी को गलत तरीके से पेश किया और भारतीयों के बीच इस मिथक को पॉपुलर बना दिया.

  • Sagar | 30 May 2025 05:21 PM
क्या अकबर ने सच में जोधा से शादी की थी? राजस्थान के गवर्नर के दावे से बवाल, जानिए पूरी कहानी

हाल ही में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने एक बड़ा विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने मुग़ल सम्राट अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधा बाई की शादी को इतिहास की एक झूठा बताया. उन्होंने कहा कि अकबर और जोधा बाई की शादी की बात केवल एक कहानी है और इसका कोई प्रमाण ‘अकबरनामा’ जैसे ऐतिहासिक दस्तावेज़ों में नहीं मिलता. यह बयान भारत के इतिहास और राजपूत गौरव को लेकर पुरानी बहस को फिर से गर्मा दिया है. आइए जानते हैं कि इस दावे में कितनी सच्चाई है.

राजस्थान के गर्वनर के दावे में कितनी सच्चाई?

राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ बागड़े का कहना है कि ब्रिटिश काल के इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास को काफी हद तक तोड़ा-मरोड़ा है। उन्होंने दावा किया कि ब्रिटिश इतिहासकारों ने अकबर और जोधा की शादी की कहानी को गलत तरीके से पेश किया और भारतीयों के बीच इस मिथक को पॉपुलर बना दिया. उन्होंने कहा, 'इतिहास की किताबों में लिखा है कि अकबर ने जोधा से शादी की, पर यह सब झूठ है. अकबरनामा में कहीं भी यह उल्लेख नहीं है. असल में राजा भरमल की बेटी को एक नौकरानी की बेटी के रूप में अकबर के साथ शादी दी गई थी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अकबर- जोधा के शादी की कहानी फर्जी!

इस बयान से इतिहास प्रेमियों और विद्वानों में खलबली मच गई है. दरअसल, अकबर और जोधा की शादी को लेकर इतिहासकारों के बीच पहले से ही मतभेद रहे हैं. कई इतिहासकार मानते हैं कि जोधा बाई, जो कि राजा भरमल की बेटी थीं, अकबर की पत्‍नी थीं और उनकी शादी राजनीतिक गठजोड़ का हिस्सा थी. हालांकि, अकबरनामा और तुज़ुक-ए-जहांगीरी जैसे ऐतिहासिक ग्रंथों में जोधा बाई का नाम स्पष्ट रूप से नहीं मिलता, पर इसे प्रमाण के अभाव के रूप में भी नहीं देखा जा सकता क्योंकि उस समय के कई दस्तावेज़ों में केवल मुगल वंश के प्रमुख सदस्यों के नामों का उल्लेख होता था.

राजस्थान के इतिहास में जोधा बाई को एक बहादुर और गर्वशाली राजपूत राजकुमारी के रूप में याद किया जाता है, जिनकी शादी अकबर से हुई थी ताकि दोनों समुदायों के बीच सामंजस्य स्थापित हो सके. इतिहासकारों का मानना है कि अकबर ने राजपूतों के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए कई राजपूत राजकुमारियों से शादी की थी. ये शादियां राजनीतिक गठजोड़ और सामरिक रणनीति का हिस्सा थीं.

गवर्नर बागड़े ने महाराणा प्रताप के बारे में भी कहा कि उन्होंने कभी अपनी मर्यादा और सम्मान के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि इतिहास में अकबर के बारे में ज्यादा पढ़ाया जाता है जबकि महाराणा प्रताप के साहस और त्याग को कम महत्व दिया जाता है. यह बात भी भारतीय इतिहास की व्याख्या में पक्षपात को दर्शाती है.

इतिहास के जानकारों का कहना है कि इतिहास हमेशा बहुआयामी होता है और किसी एक दस्तावेज़ या स्रोत से पूरे इतिहास को साबित या खंडित नहीं किया जा सकता. अकबर और जोधा की शादी को लेकर विरोधाभासी जानकारियां इसलिए हैं क्योंकि कई स्रोतों और लोककथाओं में इसे अलग-अलग रूप में प्रस्तुत किया गया है.

संबंधित ख़बरें
 Pineapple Dating

ना Tinder, ना Bumble! अब इस फल से लोग ढूंढ रहे हैं अपना सोलमेट – जानिए वायरल ट्रेंड की पूरी कहानी

डॉक्टर जो बचाने की जगह करता था रूहें नोचने का काम,  3 लाख अश्लील फोटो-वीडियो

डॉक्टर जो बचाने की जगह करता था रूहें नोचने का काम, 3 लाख अश्लील फोटो-वीडियो

मेरा पड़ोसी मुझे छत पर देखकर Masturbation कर रहा था, महिला ने रेडिट पर सुनाई आपबीती

मेरा पड़ोसी मुझे छत पर देखकर Masturbation कर रहा था, महिला ने रेडिट पर सुनाई आपबीती

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home