What is Pineapple Dating : आजकल प्यार की तलाश सिर्फ ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स तक सीमित नहीं रह गई है. नए जमाने के युवाओं ने रोमांस ढूंढने का तरीका भी बिल्कुल नया खोज निकाला है – और इसमें अहम रोल निभा रहा है एक फल: अनानास! जी हां, ‘पाइनएप्पल डेटिंग’ नाम का ये अनोखा ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे बड़े मजे से अपना भी रहे हैं.
‘पाइनएप्पल डेटिंग’ एक नया और क्रिएटिव तरीका है अपने लिए पार्टनर खोजने का, जिसकी शुरुआत सबसे पहले स्पेन से हुई थी. इस ट्रेंड में जो लोग सिंगल हैं, वे सुपरमार्केट में शॉपिंग करते वक्त अपनी ट्रॉली में एक उल्टा रखा हुआ पाइनएप्पल रखते हैं. ये उल्टा फल एक तरह का सीक्रेट सिग्नल होता है जो बताता है कि आप सिंगल हैं और रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार हैं.
ये ट्रेंड खासकर स्पेन की मर्कडोना (Mercadona) नाम की सुपरमार्केट चेन में लोकप्रिय हुआ. जब कोई व्यक्ति अपनी ट्रॉली में उल्टा पाइनएप्पल रखकर शॉपिंग करता है और उसी तरह किसी और की ट्रॉली में भी वही सिग्नल दिखे, तो दोनों के बीच मैच बनने की संभावना मानी जाती है. ऐसे में वे दोनों वाइन सेक्शन में मिलकर बातचीत शुरू कर सकते हैं.
ये तरीका उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बनता जा रहा है जो डेटिंग ऐप्स से थक चुके हैं और किसी से रियल वर्ल्ड में कनेक्ट करना चाहते हैं.
इस ट्रेंड में पाइनएप्पल के अलावा 'लेट्यूस (lettuce)' भी एक संकेत बन चुका है. अगर किसी की ट्रॉली में लेट्यूस रखा हो, तो इसका मतलब है कि वो व्यक्ति 'कैजुअल रिलेशनशिप' के लिए ओपन है, यानी सिर्फ गंभीर रिश्ते नहीं, बल्कि हल्के-फुल्के जुड़ाव की तलाश में है.
ये अनोखा ट्रेंड तब ज्यादा वायरल हुआ जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमेर सिंह ने इसे अपने इंस्टाग्राम वीडियो में शेयर किया. इसके बाद से ही लोग इस क्यूट और क्रिएटिव डेटिंग आइडिया को अपनाने लगे हैं.
Copyright © 2026 The Samachaar
