• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

अब जनसुनवाई केवल मेरे घर पर ही नहीं, दिल्ली की हर विधानसभा में होगी: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने कहा कि अब जनसुनवाई केवल उनके घर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी समस्याएं सीधे रख सकें।

  • Saurabh | 21 Aug 2025 08:53 PM
अब जनसुनवाई केवल मेरे घर पर ही नहीं, दिल्ली की हर विधानसभा में होगी: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हाल ही में हुए हमले के बाद अब फिर से अपने काम में सक्रिय हो गई हैं। हमले के सिर्फ एक दिन बाद ही उन्होंने अपनी रोज़मर्रा की जिम्मेदारियां शुरू कर दीं। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपनी तस्वीरें और एक लंबा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने कॉलेज जीवन के एक अनुभव का ज़िक्र किया।

सीएम ने बताया कि जब वह कॉलेज में थीं, तो उनके पिता ने उन्हें कार चलाने के लिए दी थी। एक दिन उनका बड़ा एक्सीडेंट हो गया। उस घटना के बाद उन्हें कार चलाने से डर लगने लगा। तब उनके पिता ने उन्हें समझाया कि जीवन में दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, लेकिन उनसे डरकर पीछे नहीं हटना चाहिए। रास्ता चलना कभी बंद नहीं करना चाहिए। सीएम ने लिखा कि आज, हाल ही में हुए हमले के बाद, उन्हें अपने पिता की यही सीख फिर याद आ रही है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उन्होंने आगे लिखा कि कल फिर एक दुर्घटना हुई, लेकिन वह दिल्लीवासियों के हितों के लिए संघर्ष करना कभी नहीं छोड़ेंगी। उनका जीवन और तन-मन पूरी तरह दिल्ली को समर्पित है। उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, वे दिल्ली का साथ नहीं छोड़ेंगी। रेखा गुप्ता ने यह भी लिखा कि महिलाओं में चुनौतियों का सामना करने की दोहरी ताक़त होती है। वे बार-बार कठिनाइयों की परीक्षा देती हैं और खुद को साबित करती हैं। उन्होंने कहा कि वह भी हर चुनौती के लिए तैयार हैं।

सीएम ने अपनी पोस्ट में जनसुनवाई को लेकर एक बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई सिर्फ उनके घर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा में आयोजित की जाएगी। उनका संदेश था – “आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार।”

मैं जब कॉलेज में थी, तब पापा ने मुझे कार चलाने के लिए दी। एक दिन बड़ा एक्सीडेंट हो गया। मैं डर गई और मुझे दुबारा कार को हाथ लगाने से डर लगने लगा। तब पापा ने कहा कि जीवन में दुर्घटनाएँ होती रहती हैं, डरकर रुकना नहीं है। आप रास्ते पर चलना नहीं छोड़ सकती।

आज उनकी वही सीख फिर याद आ… pic.twitter.com/gAPDhirjK8

— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 21, 2025

इसके साथ ही उन्होंने एक प्रेरणादायक कविता भी साझा की, जिसमें संदेश था कि चाहे कितनी भी बाधाएं आएं, मुश्किलें घेर लें या रास्ता आग से भर जाए, हमें मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना होगा और कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।

बता दें कि रेखा गुप्ता पर हमला उनके सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुआ था। उनके कार्यालय ने इसे जान से मारने की एक साजिश बताया। पुलिस ने बताया कि यह हमला गंभीर और जानलेवा हो सकता था। आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय सकारिया राजेशभाई खिमजीभाई के रूप में हुई है, जिसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित ख़बरें
Nitish Kumar

बिहार चुनावी सियासत में फिर गूंजी ‘टोपी’ की गूंज: नीतीश ने खुद न पहनकर जमा खान को पहनाई, उठे पुराने 12 साल पुराने सवाल!

ration card

पंजाब में 10 लाख राशन कार्ड धारकों पर सवाल, केंद्र ने 30 सितंबर तक नाम हटाने के आदेश दिए

emergency

पंजाब में अब एक ही नंबर से मिलेगी हर आपातकालीन मदद, 112 पर कॉल कर सकते हैं साइबर फ्रॉड और हाईवे इमरजेंसी की जानकारी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home