• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली में भव्य योग कार्यक्रमों की तैयारी: सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी में 11 स्थानों पर बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करेगी।

  • Saurabh | 19 Jun 2025 03:54 PM
दिल्ली में भव्य योग कार्यक्रमों की तैयारी: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को ऐलान किया कि इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार राजधानी भर में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने इसे पिछली सरकार की नीति से “बड़ा बदलाव” बताया।

शालीमार बाग स्थित महर्षि आयुर्वेद अस्पताल में एक आयुर्वेदिक किचन के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि योग केवल एक फिटनेस ट्रेंड नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सीएम गुप्ता ने कहा, “दिल्ली सरकार पहली बार 11 अलग-अलग स्थानों पर प्रमुख योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। मैं यमुना नदी के किनारे स्वयं भाग लूंगी और वहां से लोगों को अपनी संस्कृति और जीवनशैली को अपनाने का संदेश दूंगी।”

उन्होंने यमुना से अपने भावनात्मक जुड़ाव की बात कही और इसे स्वच्छ बनाने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी बताया।

हालांकि, आयोजन स्थलों की पूरी सूची अभी तय नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कार्यक्रम सार्वजनिक और शहरभर में फैले होंगे।

पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए गुप्ता ने कहा: “योग को पहले राजनीतिक चश्मे से देखा गया क्योंकि यह प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ा था। अब जब सरकार जनता की है, तो योग को एक स्वास्थ्य और सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में अपनाया जा रहा है।”

उन्होंने योग को शारीरिक कसरत से ऊपर, भारत की जीवनशैली और दार्शनिक परंपरा का हिस्सा बताया।

गुप्ता ने यह भी कहा कि आयुर्वेद, योग और बाजरे जैसे पारंपरिक आहार के प्रति दुनिया का भरोसा बढ़ा है, और दिल्ली अब इन उपचारों का केंद्र बन रही है।

एनडीएमसी करेगी 8 प्रमुख स्थानों पर आयोजन

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने भी योग दिवस के लिए आठ प्रतिष्ठित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है:

कर्तव्य पथ

लोधी गार्डन

तालकटोरा गार्डन

शांति पथ

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

पंडारा पार्क

न्यू मोती बाग

संजय झील (लक्ष्मीबाई नगर)

NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल के अनुसार, इन सत्रों का आयोजन मोरारजी देसाई योग संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि, गायत्री परिवार आदि के सहयोग से किया जाएगा। 300 से 2000 लोगों की भागीदारी की संभावना है।

20 जून तक लोधी गार्डन और तालकटोरा गार्डन में योग दिवस की तैयारी के लिए दैनिक अभ्यास शिविर भी लगाए जाएंगे।

NDMC सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री का लाइव योग संदेश प्रसारित करेगा और प्रतिभागियों को योग मैट व ब्रांडेड टी-शर्ट भी देगा। कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल प्रचार सामग्री का उपयोग भी किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें
सोशल मीडिया पर खौफ का साया! दीपिका का अकाउंट डिलीट, पंजाब में डिजिटल डर का दौर

सोशल मीडिया पर खौफ का साया! दीपिका का अकाउंट डिलीट, पंजाब में डिजिटल डर का दौर

संजय वर्मा ही निकला वही प्रेमी राज कुशवाहा, जिसने रचा था हनीमून मर्डर प्लान!

संजय वर्मा ही निकला वही प्रेमी राज कुशवाहा, जिसने रचा था हनीमून मर्डर प्लान!

सभी पंजाबी ध्यान दें! 30 जून से पहले करवा ले ये काम नहीं रुक सकती है मुफ्त गेहूं की सुविधा

सभी पंजाबी ध्यान दें! 30 जून से पहले करवा ले ये काम नहीं रुक सकती है मुफ्त गेहूं की सुविधा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home