• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

सीएम रेखा गुप्ता की मौलाना आजाद अस्पताल पर सख्त टिप्पणी, बोलीं- लापरवाह थीं पिछली सरकारें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौलाना आजाद अस्पताल का दौरा कर डॉक्टरों और छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रावासों की बदतर हालत, अतिक्रमण और सुरक्षा की कमी पर चिंता जताई।

  • Saurabh | 23 Jun 2025 06:33 PM
सीएम रेखा गुप्ता की मौलाना आजाद अस्पताल पर सख्त टिप्पणी, बोलीं- लापरवाह थीं पिछली सरकारें

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मौलाना आजाद अस्पताल के डॉक्टरों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने वहां की स्थिति को देखकर चिंता जताई और कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही की वजह से हालत खराब हो गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में 1966 से 1990 के बीच बने सात हॉस्टलों में सिर्फ 1200 छात्रों की रहने की सुविधा है, लेकिन अब वहां करीब 3200 छात्र रह रहे हैं। एक कमरे में आठ-आठ बेड हैं, स्टडी टेबल और कुर्सी जैसी सुविधाएं नहीं हैं। अलमारी भी छात्रों को शेयर करनी पड़ती है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उन्होंने कहा कि हॉस्टलों में आज तक कोई मरम्मत का काम नहीं हुआ, और छात्र बहुत खराब हालात में रह रहे हैं। वहां सुरक्षा की व्यवस्था भी ठीक नहीं है और अवैध कब्जे (अतिक्रमण) ने स्थिति और खराब कर दी है। इससे घटनाएं भी हो चुकी हैं और छात्रों को परेशानी होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हॉस्टलों की मरम्मत करवाई जाएगी और नई बिल्डिंग बनाने की योजना पर भी काम शुरू किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि एक कमरे में सिर्फ 2 या 4 छात्र रहें, और हर छात्र के लिए अलग अलमारी, टेबल-कुर्सी हो।

उन्होंने वादा किया कि दिल्ली सरकार छात्रों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए पूरी कोशिश करेगी। परिसर में अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा।

इसके अलावा, 19 जून को मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल विनय सक्सेना और स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने इस पूरे मेडिकल परिसर की स्थिति पर आपात बैठक की। बैठक में 4000 छात्रों और डॉक्टरों के लिए नई रहने की जगह बनाने और ढांचा सुधारने का प्लान बनाया गया है, जो लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

साथ ही, अवैध स्कूलों और कब्जों को हटाने, और पुराने ऐतिहासिक स्मारकों की रक्षा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह कदम दिल्ली के मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स को बेहतर सुविधा और सुरक्षा देने की दिशा में एक बड़ा फैसला है।

संबंधित ख़बरें
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत: संजीव अरोड़ा 10,637 वोटों से विजयी

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP की बड़ी जीत: संजीव अरोड़ा 10,637 वोटों से विजयी

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP की जीत पर CM मान बोले-‘‘पंजाबियों से किया हर वादा निभाएंगे’’

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP की जीत पर CM मान बोले-‘‘पंजाबियों से किया हर वादा निभाएंगे’’

लुधियाना उपचुनाव में अकाली दल की शर्मनाक हार: उम्मीदवार की जमानत जब्त

लुधियाना उपचुनाव में अकाली दल की शर्मनाक हार: उम्मीदवार की जमानत जब्त

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home