• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

फोर्ब्स की टॉप 100 में शामिल नोएडा के यूट्यूबर अनुनय सूद की अमेरिका में मौत, सोशल मीडिया पर शोक

नोएडा के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का अमेरिका के लास वेगास में निधन हो गया। उनकी उम्र केवल 32 वर्ष थी। परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी मौत की पुष्टि की।

  • Saurabh | 06 Nov 2025 03:44 PM
फोर्ब्स की टॉप 100 में शामिल नोएडा के यूट्यूबर अनुनय सूद की अमेरिका में मौत, सोशल मीडिया पर शोक

नोएडा सेक्टर-12 में रहने वाले अनुनय सूद भारत के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर और फोटोग्राफर थे। सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनकी खासियत थी दुनिया घूमना और खूबसूरत जगहों को अपने कैमरे की नजर से लोगों तक पहुँचाना।

अनुनय सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल ट्रैवल कम्युनिटी में भी अच्छी पहचान रखते थे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लास वेगास में अचानक मौत

खबर सामने आई है कि अमेरिका के लास वेगास में उनकी मौत हो गई, वह सिर्फ 32 साल के थे। यह खबर सभी के लिए झटका है क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लास वेगास की सड़कों पर स्पोर्ट्स कारों के बीच तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने लिखा था- "यकीन नहीं होता कि मैंने यह वीकेंड अपने सपनों की मशीनों और लीजेंड्स के बीच बिताया।"

उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर मौत की पुष्टि की है, लेकिन मौत का कारण अभी साफ नहीं हुआ है। परिवार दुख की इस घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील कर चुका है और वह अंतिम औपचारिकताओं के लिए अमेरिका रवाना हो चुके हैं।

फोर्ब्स की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में लगातार शामिल

अनुनय सूद की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता काफी अधिक थी। वे लगातार तीन वर्षों तक-2022, 2023, 2024 Forbes India Top 100 Digital Stars की लिस्ट में शामिल रहे। फोर्ब्स ने उन्हें “दुबई बेस्ड फोटोग्राफर जो दुनिया को अपने कैमरे से देखता है” कहकर सराहा था।

कंटेंट क्रिएशन के साथ बिजनेस भी सफल

अनुनय सिर्फ एक ट्रैवल क्रिएटर ही नहीं थे। वे एक सफल मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया और ब्रांडिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके वीडियो और फोटो दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित करते थे कि कैसे वे अपने शौक को करियर में बदल सकते हैं।

सोशल मीडिया पर शोक की लहर

उनकी मौत की खबर ने फैंस, कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी कम्युनिटी में गहरा शोक पैदा कर दिया है। लोग उनकी पोस्ट पर “Gone too soon”, “Legend will be remembered” जैसे कमेंट कर रहे हैं।

संबंधित ख़बरें
Bihar Election 2025

बिहार चुनाव पर पाकिस्तान की नजर, डॉन अखबार ने कहा – नीतीश कुमार का रुख बदला, तो हिल सकती है मोदी सरकार!

Bihar Chunav 2025

बिहार को फिर से जंगलराज में मत जाने दो! मोदी बोले — RJD ने छोड़ा था सिर्फ कट्टा और करप्शन की विरासत

Bihar Election 2025

Bihar Chunav 2025: पहले चरण में 1 बजे तक 42.31% मतदान, पटना में सबसे कम तो गोपालगंज में टूटा रिकॉर्ड

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home