• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

बिहार चुनाव पर पाकिस्तान की नजर, डॉन अखबार ने कहा – नीतीश कुमार का रुख बदला, तो हिल सकती है मोदी सरकार!

Bihar election 2025: पाकिस्तानी अखबार डॉन ने अपने पहले पन्ने पर बिहार विधानसभा चुनाव को मोदी सरकार के लिए ‘लिटमस टेस्ट’ बताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर नीतीश कुमार ने रुख बदला तो केंद्र सरकार संकट में आ सकती है.

  • Samachaar Desk | 06 Nov 2025 12:28 PM
बिहार चुनाव पर पाकिस्तान की नजर, डॉन अखबार ने कहा – नीतीश कुमार का रुख बदला, तो हिल सकती है मोदी सरकार!

भारत के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी चर्चा तेज है. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने अपने पहले पन्ने पर बिहार चुनाव को बड़ी जगह दी है. अखबार ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए “लिटमस टेस्ट” यानी परीक्षा की घड़ी बताया है.

मोदी सरकार अल्पमत में, सहयोगियों पर निर्भर

डॉन के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार इस समय पूर्ण बहुमत में नहीं है, बल्कि सहयोगी दलों के समर्थन पर टिकी हुई है. इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) अहम भूमिका निभा रही है. भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीटों पर सिमट गई थी. इसके बाद जेडीयू के 12 सांसद और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के 16 सांसदों के समर्थन से ही सरकार बहुमत का आंकड़ा पार कर सकी.

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

नीतीश कुमार बने ‘किंगमेकर’

अखबार का कहना है कि वर्तमान हालात में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू, दोनों ही केंद्र की राजनीति के सबसे अहम खिलाड़ी बन चुके हैं. यदि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की स्थिति कमजोर होती है या उनके भाजपा से रिश्तों में बदलाव आता है, तो केंद्र सरकार संकट में पड़ सकती है.

डॉन का कहना है कि भाजपा ऐसी कोई स्थिति नहीं चाहेगी, क्योंकि चंद्रबाबू नायडू को “हार्ड बारगेनर” यानी सख्त मोलभाव करने वाला नेता माना जाता है. ऐसे में दोनों नेताओं के समर्थन के बिना मोदी सरकार के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है.

राहुल गांधी पर भी डॉन की नजर

अखबार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी जिक्र किया है. डॉन ने लिखा कि राहुल गांधी ने 2024 के चुनाव में मजबूत वापसी की है और अब वे नेता प्रतिपक्ष हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया, हालांकि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की कमजोर स्थिति ने मोदी सरकार के लिए समर्थन घटाने में अहम भूमिका निभाई.

बिहार बना राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र

डॉन की रिपोर्ट से साफ है कि बिहार का चुनाव सिर्फ राज्य की राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि केंद्र की सत्ता संतुलन पर भी असर डाल सकता है. यदि नीतीश कुमार ने राजनीतिक समीकरण बदले, तो यह मोदी सरकार के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.

टैग्स:
  • Bihar Election 2025
संबंधित ख़बरें
Bhagwant Mann

शाहपुर कंडी बांध का उद्घाटन: पंजाब को मिलेगा बिजली, सिंचाई और पर्यटन का बड़ा फायदा

Punjab News

पंजाब में नए राशन डिपो अलॉटमेंट पर हाईकोर्ट से हरी झंडी, हजारों परिवारों को मिलेगी राहत

JNUSU Election Result

JNUSU Election Result 2025: अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा आगे, चार प्रमुख पदों की मतगणना तेज

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home