• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Bihar

Bihar Chunav 2025: पहले चरण में 1 बजे तक 42.31% मतदान, पटना में सबसे कम तो गोपालगंज में टूटा रिकॉर्ड

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 42.31% मतदान दर्ज किया गया. गोपालगंज में सबसे ज्यादा तो पटना में सबसे कम वोटिंग हुई. मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है.

  • Samachaar Desk | 06 Nov 2025 02:11 PM
Bihar Chunav 2025: पहले चरण में 1 बजे तक 42.31% मतदान, पटना में सबसे कम तो गोपालगंज में टूटा रिकॉर्ड

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान जारी है. गुरुवार, 6 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक औसतन 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत तय कर रहे हैं.

शांतिपूर्ण माहौल में जारी मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब तक वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से हो रही है. किसी बड़ी गड़बड़ी या हिंसा की सूचना नहीं है. आयोग ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता बिना किसी डर के वोट डाल सकें. कई बूथों पर महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कहां हुआ सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान

गोपालगंज जिले में सबसे ज्यादा 46.73% मतदान दर्ज किया गया, जबकि पटना में सबसे कम 37.72% वोटिंग हुई है. पटना शहर की दीघा और बांकीपुर सीटों पर मतदाताओं की भागीदारी सबसे कम रही. वहीं बेगूसराय (46.02%), लखीसराय (46.37%), मधेपुरा (44.16%), और मुजफ्फरपुर (45.41%) में अच्छी खासी वोटिंग देखी गई.

प्रमुख सीटों का हाल

1 बजे तक कुछ प्रमुख विधानसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा:

  • मोकामा: 41.78%
  • दानापुर: 36.37%
  • महुआ: 40.41%
  • राघोपुर: 43.31%
  • अलीनगर: 37.50%
  • लखीसराय: 44.20%
  • एकमा: 41.52%
  • रघुनाथपुर: 42.23%
  • तारापुर: 41.00% (लगभग)

कुल जिलों का औसत मतदान

18 जिलों में अब तक दर्ज मतदान प्रतिशत इस प्रकार है: बेगूसराय 46.02%, भोजपुर 41.15%, बक्सर 41.10%, दरभंगा 39.35%, गोपालगंज 46.73%, खगड़िया 42.94%, लखीसराय 46.37%, मधेपुरा 44.16%, मुंगेर 41.47%, मुजफ्फरपुर 45.41%, नालंदा 41.87%, पटना 37.72%, सहरसा 44.20%, समस्तीपुर 43.03%, सारण 43.06%, शेखपुरा 41.23%, सीवान 41.20%, वैशाली 42.60%.

मतदान में दिखा जनउत्साह

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं. महिलाएं, बुजुर्ग और पहली बार वोट करने वाले युवा उत्साह के साथ पहुंचे. आयोग ने बताया कि शाम तक मतदान का प्रतिशत और बढ़ सकता है.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जनता ने उत्साह दिखाया है. 1 बजे तक 42% से ज्यादा वोटिंग बताती है कि मतदाता विकास और बदलाव के मुद्दों पर अपना फैसला देने को तैयार हैं.

टैग्स:
  • Bihar Election 2025
संबंधित ख़बरें
JNUSU Election Result

JNUSU Election Result 2025: अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा आगे, चार प्रमुख पदों की मतगणना तेज

Bihar Election 2025

बिहार चुनाव पर पाकिस्तान की नजर, डॉन अखबार ने कहा – नीतीश कुमार का रुख बदला, तो हिल सकती है मोदी सरकार!

Bihar Chunav 2025

बिहार को फिर से जंगलराज में मत जाने दो! मोदी बोले — RJD ने छोड़ा था सिर्फ कट्टा और करप्शन की विरासत

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home