• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’, अब बसों में फ्री और बिना टिकट यात्रा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ लॉन्च करने की घोषणा की है। इस कार्ड के ज़रिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त और आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी।

  • Saurabh | 03 Nov 2025 04:39 PM
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’, अब बसों में फ्री और बिना टिकट यात्रा

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक खास योजना की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ नाम से एक नई सुविधा लॉन्च करने की घोषणा की है। इस कार्ड के जरिए महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और क्लस्टर बसों में फ्री और आसान यात्रा कर सकेंगे।

अब बार-बार टिकट लेने की झंझट खत्म हो जाएगी यानी एक बार कार्ड बनवाने के बाद महिला यात्रियों को बस में हर बार टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कौन कर सकेगा इसका इस्तेमाल?

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्ड 12 साल से अधिक उम्र की बेटियों, बहनों और माताओं के लिए होगा। इस कार्ड के जरिये वे पूरे दिल्ली शहर में बिना किसी परेशानी के फ्री यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पोस्ट (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “यह पहल दिल्ली की महिलाओं की यात्रा को आसान बनाएगी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग को बढ़ावा देगी और नारी शक्ति को अधिक सम्मान देगी।”

शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ा फैसला

इसी बीच, दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी एक बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने गैर-अनुरूप क्षेत्रों (non-conforming areas) में चल रहे निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को मान्यता देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

इस निर्णय के तहत अब ऐसे सभी स्कूल, जो लंबे समय से चल रहे हैं लेकिन औपचारिक मान्यता नहीं मिल पाई थी, वे शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की तारीखें

शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल 1 नवंबर 2025 से शुरू किया है।

इन स्कूलों को 30 नवंबर 2025 तक आवेदन करने का मौका दिया गया है।

आवेदन मिलने के बाद विभाग सभी स्कूलों की जांच करेगा और फिर योग्य स्कूलों की सूची जारी की जाएगी।

सरकार का लक्ष्य

दिल्ली सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य महिलाओं को यात्रा में सुविधा और सुरक्षा देना, शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और समावेशी बनाना, और दिल्ली को महिला सशक्तिकरण के मॉडल के रूप में स्थापित करना है।

संबंधित ख़बरें
CM Mann

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

UP Panchayat Election 2025

UP Panchayat Election 2025: अब तय हो गया कितना खर्च कर सकते हैं उम्मीदवार, जानें नए नियम और फीस स्ट्रक्चर

Guru Nanak Jayanti 2025

Guru Nanak Jayanti: 5 नवंबर को मनाई जाएगी गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती, जानें पर्व का इतिहास और महत्व!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home