• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Guru Nanak Jayanti: 5 नवंबर को मनाई जाएगी गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती, जानें पर्व का इतिहास और महत्व!

Guru Nanak Jayanti 2025: 5 नवंबर को मनाई जाएगी गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती. पढ़ें कैसे होती है गुरुपुरब की पूजा और क्या है इसकी परंपराएं. जानें इसका इतिहास और महत्व.

  • Samachaar Desk | 03 Nov 2025 03:55 PM
Guru Nanak Jayanti: 5 नवंबर को मनाई जाएगी गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती, जानें पर्व का इतिहास और महत्व!

सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरु नानक देव जी की जयंती हर साल बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई जाती है. इसे गुरुपुरब या गुरु नानक प्रकाश उत्सव भी कहा जाता है. साल 2025 में यह पवित्र पर्व 5 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा. यह गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती होगी.

गुरु नानक जयंती 2025 की तिथि और समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु नानक जयंती कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. द्रिक पंचांग के मुताबिक —

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?
  • पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 4 नवंबर 2025, रात 10:36 बजे
  • पूर्णिमा तिथि का समापन: 5 नवंबर 2025, शाम 6:48 बजे

इस दिन पूरी दुनिया के सिख समुदाय के लोग गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद करते हुए भक्ति और सेवा में लीन हो जाते हैं.

गुरु नानक देव जी का जन्म और इतिहास

गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में राय भोई की तलवंडी (वर्तमान में ननकाना साहिब, लाहौर, पाकिस्तान) में हुआ था. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में समानता, सत्य, ईमानदारी और सेवा का संदेश फैलाने में समर्पित किया. उनकी शिक्षाओं ने सिख धर्म की नींव रखी और “एक ओंकार सतनाम” का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया.

गुरु नानक जयंती का महत्व और परंपराएं

गुरु नानक जयंती से दो दिन पहले अखंड पाठ की शुरुआत होती है. यानी गुरु ग्रंथ साहिब का 48 घंटे तक निरंतर पाठ किया जाता है. जयंती से एक दिन पहले नगर कीर्तन निकाला जाता है, जिसकी अगुवाई “पंज प्यारे” करते हैं. इसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए गुरु नानक जी का संदेश लोगों तक पहुंचाते हैं.

मुख्य दिन की सुबह प्रभात फेरी यानी भोर की शोभायात्रा निकाली जाती है. इसके बाद लंगर का आयोजन होता है, जिसमें हर व्यक्ति. चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो एक साथ बैठकर भोजन करता है.

गुरु नानक जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

  • गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि ईश्वर एक है, और सभी इंसान उसके समान हैं.
  • उन्होंने समाज में भेदभाव, पाखंड और असमानता का विरोध किया और सत्य, करुणा और सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया.
संबंधित ख़बरें
Smriti Mandhana

वर्ल्ड कप की जीत पर प्यार का जश्न! स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने शेयर की ट्रॉफी संग रोमांटिक तस्वीरें

CM Mann

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

UP Panchayat Election 2025

UP Panchayat Election 2025: अब तय हो गया कितना खर्च कर सकते हैं उम्मीदवार, जानें नए नियम और फीस स्ट्रक्चर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home