• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Delhi

दिल्लीवालों के लिए दिवाली से पहले तोहफा: सीएम रेखा गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह कदम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा बल्कि आम लोगों को भी राहत पहुंचाएगा।

  • Saurabh | 22 Sep 2025 11:34 AM
दिल्लीवालों के लिए दिवाली से पहले तोहफा: सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली के लोगों के लिए दिवाली इस बार जल्दी आ गई है। ऐसा कहना है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) सुधारों की घोषणा की है, जिसका स्वागत करते हुए सीएम ने कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक और लोगों के लिए बेहद राहत भरा है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने टैक्स व्यवस्था को आसान और जन-हितैषी बनाने का जो कदम उठाया है, वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और आम लोगों की जेब पर भी बोझ कम करेगा। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि अब जरूरी चीजें पहले से कम दाम पर उपलब्ध होंगी और जनता को राहत मिलेगी।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोमवार को सीएम रेखा गुप्ता त्रिनगर के तोताराम बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों के साथ "जीएसटी बचत उत्सव" में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी भी इस सुधार से बेहद खुश हैं और हर तरफ उत्सव जैसा माहौल है। लोग इसे दिवाली से पहले का तोहफा मान रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी आंदोलन को आगे बढ़ाने का जो आह्वान किया है, वह बेहद प्रेरणादायी है। दिल्ली सरकार भी आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार काम कर रही है।

नए जीएसटी ढांचे में दवाइयां, घरेलू सामान और अन्य जरूरी सेवाएं कम कीमत पर मिलेंगी। इससे खासतौर पर दिल्ली जैसे बड़े उपभोक्ता और व्यापारिक केंद्र को फायदा होगा। यहां छोटे व्यापारी, थोक बाजार और स्टार्टअप्स को सीधा लाभ मिलेगा। जब चीजें सस्ती होंगी तो खपत भी बढ़ेगी और स्थानीय बाजार और मजबूत होंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि सरल कर ढांचा निवेश को भी आकर्षित करेगा। इससे उद्योग और सेवा क्षेत्र में नई नौकरियां पैदा होंगी, जिससे युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से मैन्युफैक्चरिंग और निवेश के माहौल को बढ़ावा देने का जो आग्रह किया है, वह भारत को विकास की नई राह पर ले जाएगा।

संबंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: जानें किस राशि पर बरसेंगे सितारों की कृपा और किसे रखना होगा सतर्क

Charanjit Singh Ahuja passes away

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का निधन

Halwara International Airport

पंजाबियों के लिए खुशखबरी: हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द होगा शुरू

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home