• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

पंजाबियों के लिए खुशखबरी: हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द होगा शुरू

लुधियाना के ऐतियाना गांव में बने हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 7 साल की लंबी प्रक्रिया के बाद अब यह एयरपोर्ट चालू होने जा रहा है।

  • Saurabh | 22 Sep 2025 10:40 AM
पंजाबियों के लिए खुशखबरी: हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जल्द होगा शुरू

पंजाबियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। लुधियाना जिले के ऐतियाना गांव में बने हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। लंबे इंतजार के बाद यह एयरपोर्ट चालू होने जा रहा है और इसके संचालन की जिम्मेदारी भारतीय हवाई अड्डा अथॉरिटी (AAI) को सौंप दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 25 सितंबर को दिल्ली में अहम बैठक होगी। इसमें पंजाब सरकार, भारतीय वायु सेना, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और हवाई अड्डा अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लुधियाना के जिला कलेक्टर हिमांशु जैन भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक से लौटने के बाद जिले स्तर पर एक उच्चस्तरीय मीटिंग होगी, जिसमें हलवारा एयरबेस के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खास बात यह है कि एयरपोर्ट को चालू करने का यह कार्यक्रम राजनीतिक स्तर पर भी बेहद खास माना जा रहा है। खबर है कि इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, भाजपा नेता अश्विनी शर्मा और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू भी मौजूद रह सकते हैं।

हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन होते ही उड़ानों की समय सारिणी (फ्लाइट शेड्यूल) भी तय कर दी जाएगी। यानी पंजाबियों को अब सीधे इस एयरपोर्ट से हवाई सफर करने का मौका मिलेगा।

यह प्रोजेक्ट करीब 7 साल की लंबी प्रक्रिया के बाद पूरा हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया है। हालांकि, अब कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच इस बात की होड़ भी तेज हो गई है कि इस प्रोजेक्ट का श्रेय किसे मिले।

हलवारा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद न सिर्फ लुधियाना बल्कि पूरे पंजाब के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब लंबी दूरी तय करके हवाई अड्डों पर जाने की जरूरत नहीं होगी। पंजाब में व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के नए अवसर भी खुलेंगे।

संबंधित ख़बरें
film barfi

Ranbir Priyanka Film: 2012 में रिलीज हुई रणबीर-प्रियंका की इस फिल्म ने 5 गुना ज्यादा कमाई कर किया सबको हैरान

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: जानें किस राशि पर बरसेंगे सितारों की कृपा और किसे रखना होगा सतर्क

Charanjit Singh Ahuja passes away

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा का निधन

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home