• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Aaj Ka Rashifal: जानें किस राशि पर बरसेंगे सितारों की कृपा और किसे रखना होगा सतर्क

आज का राशिफल हर राशि के लिए अलग संदेश लेकर आया है। कुछ राशियों पर सितारों की कृपा बरसेगी और उन्हें तरक्की, धन लाभ और खुशियों के अवसर मिलेंगे।

  • Saurabh | 22 Sep 2025 12:51 AM
Aaj Ka Rashifal: जानें किस राशि पर बरसेंगे सितारों की कृपा और किसे रखना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal: नया दिन, नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आया है। सितारों की चाल आपके जीवन को किस तरह प्रभावित करेगी, यह जानना हर किसी के लिए रोचक होता है। आज के राशिफल में हम आपको बताएंगे कि आपके काम, करियर, स्वास्थ्य, परिवार और प्रेम जीवन पर ग्रह-नक्षत्रों का कैसा असर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल और कौन बनेगा सबसे भाग्यशाली।

Aries – मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको दिन में कई अच्छी खबरें मिल सकती हैं। काम में मेहनत रंग लाएगी और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी और उत्साह बना रहेगा। घर-परिवार में सुख और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। लेकिन अपनी सेहत और खान-पान का ध्यान रखें।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Taurus – वृषभ राशि

आज वृषभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। काम और नई योजनाओं में प्रगति होगी। अतिरिक्त आमदनी के कुछ अवसर भी मिल सकते हैं। लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम और शांति बनाए रखें। परिवार में धार्मिक या शुभ आयोजन हो सकते हैं। प्रेम जीवन में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है।

Gemini – मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए लाभकारी डील बन सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। लव लाइफ में प्रेमी/प्रेमिका के साथ निकटता बढ़ेगी। आज किसी को उधार देने से बचें और बाहर का खाना कम खाएं।

Cancer – कर्क राशि

कर्क राशि वालों के सामने आज कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं। खर्चे ज्यादा होंगे। परिवार में मेल-मिलाप अच्छा रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दिन सामान्य रूप से संतुलित रहेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

Leo – सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ मामलों में खुशखबरी मिलेगी, कुछ मामलों में चिंता भी होगी। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज तला-भुना खाने से बचें।

Virgo – कन्या राशि

कन्या राशि वालों का दिन व्यस्त रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में तनाव रह सकता है। सरकारी योजना में निवेश रखने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज परीक्षा में सफलता के संकेत हैं।

Libra – तुला राशि

तुला राशि वालों को आज अच्छी खबरें मिल सकती हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या वेतन वृद्धि संभव है। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा।

Scorpio – वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। व्यापार में दिन मिला-जुला रहेगा। कोई डील करते समय सावधानी बरतें। परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

Sagittarius – धनु राशि

धनु राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य पर लापरवाही न करें। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव संभव हैं।

Capricorn – मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन मिला-जुला रहेगा। धन के मामले में भाग्यसाली रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।

Aquarius – कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बनाई योजनाएं सफल होंगी। परिवार में खुशहाली और मेल-मिलाप रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जोखिम वाले काम आज टालें।

Pisces – मीन राशि

मीन राशि वालों को आज जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के अच्छे मौके मिलेंगे। पुराने काम या नौकरी में लौटना लाभदायक रहेगा।

संबंधित ख़बरें
flipkart sale

Amazon और Flipkart की सेल में असली डिस्काउंट कैसे पहचानें: जानें वो तरीके जो दुकानदार नहीं बताते!

Navratri 2025 Mantra

Navratri 2025 Mantra : जानिए नौ दिनों के मंत्र और पूजा विधि जिससे मां दुर्गा की कृपा से मिलेगा जीवन में सुख-शांति

film barfi

Ranbir Priyanka Film: 2012 में रिलीज हुई रणबीर-प्रियंका की इस फिल्म ने 5 गुना ज्यादा कमाई कर किया सबको हैरान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home