दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा। इसका मकसद है – शहर में व्यापार और उद्योग को फिर से मज़बूत बनाना और व्यापारियों की मदद करना। सरकार चाहती है कि दिल्ली व्यापार के लिए और भी आसान और बेहतर जगह बने।
क्या करेगा यह बोर्ड?
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बोर्ड:
व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगा
नई नीतियों को बनाने में मदद करेगा
व्यापार से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने का काम करेगा
रोजगार बढ़ाने और निवेश को आकर्षित करने की कोशिश करेगा
दिल्ली की डबल इंजन सरकार ने राजधानी के व्यापारियों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है- “दिल्ली व्यापारी कल्याण बोर्ड” के गठन को स्वीकृति दी गई है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 25, 2025
यह बोर्ड न केवल व्यापारियों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करेगा, बल्कि दिल्ली को Ease of Doing… pic.twitter.com/5nngtqTwUa
इस बोर्ड में 15 सदस्य होंगे। इसकी कमान उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा संभालेंगे।
इसमें 9 सदस्य व्यापार जगत से और 6 सरकारी अधिकारी होंगे।
सरकार इस बोर्ड को 10 करोड़ रुपये की मदद भी देगी, जिससे व्यापारियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएंगी।
बोर्ड एक IT पोर्टल भी बनाएगा, जहां व्यापारी अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही उन्हें कानूनी सहायता, ट्रेनिंग कार्यक्रम और दूसरी जरूरी मदद भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बोर्ड हर दो साल में एक अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन भी आयोजित करेगा, जिससे दुनियाभर के निवेशकों को दिल्ली की तरफ आकर्षित किया जा सके।
इस पहल से दिल्ली के लगभग 8 लाख व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा और शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
Copyright © 2026 The Samachaar
