गुरुवार, 19 जून को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दिवाली से प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे, जो फिलहाल 1250 रुपये हैं।
सीएम ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को 250 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यानी जुलाई से महिलाओं को कुल 1500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे।
16 जून को जबलपुर में मुख्यमंत्री ने योजना की 25वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राशि बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अगले 5 साल तक इस योजना को और मज़बूत बनाएगी।
2023 में यह योजना पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी। विशेषज्ञ मानते हैं कि बीजेपी की सत्ता में वापसी में इस योजना ने बड़ी भूमिका निभाई।
Copyright © 2026 The Samachaar
