• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Bihar

Bihar Chunav 2025: योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा वार, “जंगलराज नहीं, विकासराज चाहिए बिहार को”

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच योगी आदित्यनाथ ने अररिया की रैली में विपक्ष पर तीखा हमला बोला. बोले — कांग्रेस-आरजेडी ने राम मंदिर रोका था, अब फिर जंगलराज लाना चाहते हैं.

  • Samachaar Desk | 09 Nov 2025 01:11 PM
Bihar Chunav 2025: योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर बड़ा वार, “जंगलराज नहीं, विकासराज चाहिए बिहार को”

बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. इस बार यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने राज्य में जबरदस्त प्रचार अभियान चलाया है. 9 नवंबर को उन्होंने अररिया जिले के सिकटी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला.

योगी का विपक्ष पर सीधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार का असली विकास सिर्फ एनडीए सरकार ही कर सकती है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि “मोदी सरकार आज देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है, जबकि कांग्रेस और आरजेडी का काम सिर्फ भ्रष्टाचार और दलाली तक सीमित रहा है.”

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जिस भरोसे से नीतीश कुमार और मोदी जी के नेतृत्व को चुना, वही राज्य को “जंगलराज” से निकालकर “विकासराज” की ओर ले गया है.

“राम मंदिर रथ यात्रा रोकने वाली पार्टी आज विकास की बात कर रही है”

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस और आरजेडी ने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया. उन्होंने कहा था कि राम नहीं हैं, तो माता जानकी कैसे होंगी? आरजेडी ने राम मंदिर रथ यात्रा रोक दी थी और समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं. लेकिन हमने कहा था, ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे!’ और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है.”

योगी ने यह भी बताया कि अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है — जो भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.

“विपक्ष फिर से जंगलराज लाना चाहता है”

योगी ने चेतावनी दी कि अगर आरजेडी और कांग्रेस फिर सत्ता में आईं तो बिहार फिर से अपराध, अपहरण और अराजकता के दौर में लौट जाएगा. उन्होंने कहा, “लालू-राबड़ी के शासनकाल में 60 से ज्यादा नरसंहार हुए थे. लोग डर के साए में जीते थे. अब वही लोग नए चेहरों के साथ लौटना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार आने के बाद बिहार ने विकास की नई राह पकड़ी — हर गांव तक सड़क, बिजली और शिक्षा पहुंची है.

“NDA है विकास का प्रतीक”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बिहार में भय नहीं, विश्वास है. राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में तरक्की की है. उन्होंने जनता से अपील की, “बिहार को फिर से जंगलराज में नहीं लौटाना है. यह चुनाव तय करेगा कि बिहार विकास की राह पर रहेगा या अराजकता में लौटेगा. एनडीए सरकार विकास का प्रतीक है, और यही बिहार का भविष्य तय करेगी.”

टैग्स:
  • Bihar Assembly Elections
संबंधित ख़बरें
match fees

क्या आप जानते हैं कि मैन ऑफ द मैच को मिलता है कितना ज्यादा पैसा?

vote

Bihar Election 2025: वोटिंग में गलती या अपराध? जानिए दो बार वोट डालने से क्या होता है?

iphone

iPhone खरीदना हुआ सस्ता! पुराने फोन के बदले मिलेंगे हजारों रुपये तक की छूट, अभी चेक करें लिस्ट

image
Most Viewed
ipl 2026 shreyas iyer fined for slow over rate punjab kings vs gujarat titans match update

जीत के बाद भी नहीं बच पाए श्रेयस अय्यर! IPL में लगा लाखों का जुर्माना, जानें क्या थी बड़ी गलती

hanuman jayanti 2026 bhog vidhi and pooja tips

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर ऐसे लगाएं बजरंगबली को भोग, मिनटों में प्रसन्न होकर दूर करेंगे सारे संकट

Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home