• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

iPhone खरीदना हुआ सस्ता! पुराने फोन के बदले मिलेंगे हजारों रुपये तक की छूट, अभी चेक करें लिस्ट

Apple के ट्रेड-इन प्रोग्राम में ग्राहक अपना पुराना फोन देकर नए iPhone पर ₹64,000 तक की छूट पा सकते हैं. यह ऑफर iPhone और चुनिंदा Android फोनों दोनों पर लागू है.

  • Samachaar Desk | 08 Nov 2025 09:33 PM
iPhone खरीदना हुआ सस्ता! पुराने फोन के बदले मिलेंगे हजारों रुपये तक की छूट, अभी चेक करें लिस्ट

अगर आप नया आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन इसकी ऊंची कीमत जेब पर भारी पड़ रही है, तो आपके लिए एक आसान रास्ता है Apple Trade-In प्रोग्राम। इस योजना के तहत आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर नए आईफोन पर बड़ी छूट पा सकते हैं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह योजना कैसे काम करती है और कौन-से मॉडल पर कितनी बचत हो सकती है.

क्या है Apple Trade-In सर्विस?

Apple की ट्रेड-इन सर्विस एक तरह का एक्सचेंज प्रोग्राम है. इसमें ग्राहक अपना पुराना फोन, लैपटॉप, टैबलेट या वॉच देकर नया डिवाइस सस्ते में खरीद सकता है. यह सुविधा Apple की ऑफिशियल वेबसाइट और अथॉराइज्ड रिटेल स्टोर्स दोनों पर उपलब्ध है. इसमें ग्राहक के पुराने डिवाइस की स्थिति (कंडीशन) देखकर उसके बदले एक निश्चित राशि तय की जाती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

यह केवल iPhone तक सीमित नहीं है ग्राहक अपने पुराने Apple Watch, iPad या MacBook पर भी छूट पा सकते हैं.

पुराने iPhone पर कितनी छूट मिल रही है?

Apple ने लगभग सभी पुराने iPhone मॉडल्स पर एक्सचेंज वैल्यू तय की है. यह छूट मॉडल और उसकी स्थिति के हिसाब से बदलती है.

iPhone 7 Plus तक के मॉडल – ₹4,350 तक iPhone 8 से iPhone X – ₹5,850 से ₹8,800 तक iPhone XR से iPhone XS Max – ₹9,400 से ₹11,900 तक iPhone 11 सीरीज – ₹12,500 से ₹19,300 तक iPhone 12 सीरीज – ₹13,700 से ₹28,100 तक iPhone 13 सीरीज – ₹22,900 से ₹38,200 तक

नए मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट

जितना नया आपका फोन, उतनी ज्यादा छूट! Apple हाल के मॉडल्स पर बड़ी एक्सचेंज वैल्यू दे रहा है -

iPhone 14 सीरीज – ₹27,900 से ₹50,000 तक iPhone 15 सीरीज – ₹31,500 से ₹58,000 तक iPhone 16 सीरीज – ₹39,900 से ₹64,000 तक

यानि अगर आप iPhone 16 Pro Max को ट्रेड-इन करते हैं, तो आपको ₹64,000 तक की बचत हो सकती है.

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी मौका

यह ऑफर केवल iPhone यूजर्स तक सीमित नहीं है. Apple कुछ Android फोन पर भी ट्रेड-इन वैल्यू दे रही है.

उदाहरण के लिए:

Samsung Galaxy S24 Ultra – ₹41,540

OnePlus 12R – ₹13,400

Google Pixel 8 – ₹19,000

Vivo V29 Pro – ₹12,170

Redmi Note 11 Pro – ₹4,360

संबंधित ख़बरें
mouse

घर में मच्छर, चूहे और छिपकली से परेशान हैं? सिर्फ 250 रुपये में करें ये आसान उपाय

match fees

क्या आप जानते हैं कि मैन ऑफ द मैच को मिलता है कितना ज्यादा पैसा?

vote

Bihar Election 2025: वोटिंग में गलती या अपराध? जानिए दो बार वोट डालने से क्या होता है?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home