• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • States

उपचुनावों में AAP और कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP सिर्फ एक सीट बचा पाई

हाल ही में हुए पांच विधानसभा उपचुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की। AAP ने पंजाब के लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसावदर में शानदार जीत हासिल की

  • Saurabh | 23 Jun 2025 03:43 PM
उपचुनावों में AAP और कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP सिर्फ एक सीट बचा पाई

दिल्ली की हार से उबरने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) को गुजरात और पंजाब में राहत मिली है। पार्टी ने गुजरात के विसावदर और पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस ने भी केरल की नीलांबुर सीट पर जोरदार वापसी की।

पंजाब का लुधियाना पश्चिम: संजीव अरोड़ा की जबरदस्त जीत

आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने 10,000 से ज्यादा वोटों से कांग्रेस और बीजेपी को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की। यह सीट पहले आप विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी। कांग्रेस के भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहे, जबकि भाजपा के जीवन गुप्ता तीसरे नंबर पर। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी जैसे बड़े चेहरों ने प्रचार में दम झोंका।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गुजरात का विसावदर: गोपाल इटालिया ने बीजेपी को दी करारी शिकस्त

पाटीदार नेता और आप के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने बीजेपी के किरीट पटेल को हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। इटालिया ने करीब 17,000 वोटों से जीत दर्ज की, यह सीट लंबे समय से बीजेपी का गढ़ मानी जाती थी।

केरल का नीलांबुर: कांग्रेस की प्रतिष्ठा बची

कांग्रेस की ओर से आर्यदान शौकत ने वामपंथी उम्मीदवार एम स्वराज को 11,000 वोटों से हराया। यह सीट प्रियंका गांधी के संसदीय क्षेत्र वायनाड में आती है, और इसे कांग्रेस की प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा था। शौकत के पिता आर्यदान मोहम्मद आठ बार इसी सीट से विधायक रह चुके हैं।

गुजरात का कडी: बीजेपी की इकलौती जीत

राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस और आप के बीच मुकाबले में 39,000 वोटों से जीत दर्ज की। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी और भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई थी।

बंगाल का कालीगंज: TMC आगे TMC की अलीफा अहमद अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के काबिल उद्दीन शेख से काफी आगे हैं। यह सीट उनके पिता और विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां 54% मुस्लिम वोटर हैं और मुकाबला TMC बनाम BJP है।

केजरीवाल का दावा: 2022 से दोगुना अंतर

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक्स (Twitter) पर कहा,“हमारी सरकार के काम से जनता खुश है, गुजरात में लोग अब भाजपा से तंग आ चुके हैं।”

इन उपचुनावों ने साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब भी जमीनी पकड़ बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा को रणनीति फिर से सोचनी पड़ सकती है, खासकर उन राज्यों में जहां अगले साल चुनाव होने हैं।

संबंधित ख़बरें
sardaar ji 3

दिलजीत की फिल्म में हानिया आमिर की एंट्री से मचा बवाल, ‘सरदार जी 3’ को लेकर फैंस के कमेंट्स ने बढ़ाई हलचल

  Ludhiana bypoll result: लुधियाना में 'आप' का डंका!  कांग्रेस-भाजपा हांफते आ रही नजर

Ludhiana bypoll result: लुधियाना में 'आप' का डंका! कांग्रेस-भाजपा हांफते आ रही नजर

अब हर पंजाबियों की बल्ले- बल्ले! पंजाब सरकार की इस लॉटरी से कोई भी बन सकता है करोड़पति

अब हर पंजाबियों की बल्ले- बल्ले! पंजाब सरकार की इस लॉटरी से कोई भी बन सकता है करोड़पति

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home