• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

दिलजीत की फिल्म में हानिया आमिर की एंट्री से मचा बवाल, ‘सरदार जी 3’ को लेकर फैंस के कमेंट्स ने बढ़ाई हलचल

Sardaar Ji 3 : दिलजीत दोसांझ की हॉरर-कॉमेडी सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें पहली बार पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी नजर आएंगी. फिल्म में भूतों से जंग, रोमांस और विदेश में रिलीज सबकुछ है. लोग फिल्म के लिए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

  • Samachaar Desk | 23 Jun 2025 10:44 AM
दिलजीत की फिल्म में हानिया आमिर की एंट्री से मचा बवाल, ‘सरदार जी 3’ को लेकर फैंस के कमेंट्स ने बढ़ाई हलचल

Sardaar Ji 3 : दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपनी सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी सरदार जी के तीसरे भाग में लौट आए हैं. इस बार उन्होंने ट्रेलर के साथ एक खास सरप्राइज भी पेश किया है- फिल्म में नजर आएंगी पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस हानिया आमिर. ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि फिल्म 27 जून को सिर्फ ओवरसीज में रिलीज होगी.

फिल्म की कहानी यूके की एक डरावनी हवेली से शुरू होती है, जहां एक आत्मा का साया है. जब किसी से उसका मुकाबला नहीं हो पाता, तो मदद के लिए बुलाया जाता है दिलजीत के किरदार को, जो पेशे से एक 'घोस्ट हंटर' है. इसमें हानिया आमिर और नीरू बाजवा दोनों का दिलजीत संग रोमांटिक एंगल भी लोगों को देखने को मिलेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

'ओवरसीज रिलीज' को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया

दिलजीत के पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रही. एक यूजर ने लिखा, “मैं तो सिर्फ हानिया के लिए फिल्म देखूंगा.” वहीं कुछ ने सवाल उठाया, “सिर्फ ओवरसीज ही क्यों?” किसी ने कहा, “इंतजार नहीं हो रहा!!” तो किसी ने हानिया को लेकर लिखा, “वाहह, ये भी है फिल्म में.”

भारत-पाक रिश्तों के बीच हानिया की एंट्री बनी चर्चा

जहां एक ओर भारत-पाक के बीच हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' की घटनाएं सामने आईं हैं, वहीं ऐसे माहौल में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस का भारतीय फिल्म में आना सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गया है.

'सरदार जी' फ्रेंचाइजी की दमदार वापसी

सरदार जी सीरीज की पहली फिल्म 2015 में आई थी, जो पंजाबी सिनेमा की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी थी. दूसरी फिल्म 2016 में आई थी. अब आठ साल बाद इसका तीसरा भाग लोगों को फिर से हॉरर और कॉमेडी का तगड़ा कॉम्बो देने वाला है.

फिल्म के अन्य अहम किरदारों में मनव विज, गुलशन ग्रोवर, जैस्मिन बाजवा और सपना पब्बी नजर आएंगे. इस बार निर्देशन कर रहे हैं अमर हुंडल, जो ट्रेलर के मुताबिक इस बार और भी ज्यादा एक्शन और ड्रामा लेकर आए हैं.

संबंधित ख़बरें
kapil sharma

जब बिना बुलावे की शादी में पहुंचकर कपिल शर्मा को जीनत अमान ने सिखा दी तहजीब की बड़ी सीख!

bajrangi bhaijaan

सलमान नहीं, पहले आमिर को ऑफर हुई थी ये फिल्म, खुद किया खुलासा!

ramayan

रणबीर की ‘रामायण’ से बाहर हुए जयदीप अहलावत, पर्दे के पीछे की सच्चाई आई सामने!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home