पंजाब सरकार के लॉटरी विभाग ने एक और बड़ा एलान करते हुए 'डियर राखी बंपर-2025' लॉटरी टिकट लॉन्च कर दिया है. इस बार की लॉटरी खास इसलिए है क्योंकि इतिहास में पहली बार प्रथम पुरस्कार की राशि ₹7 करोड़ रखी गई है, जो विजेता को गारंटी के साथ दी जाएगी. टिकट की लॉन्चिंग जिला परिषद भवन में हुई, जहां विभागीय अधिकारियों और लॉटरी वितरकों की मौजूदगी में इस योजना का उद्घाटन हुआ.
इस योजना को लेकर लोगों में भारी उत्साह है, खासकर इसलिए क्योंकि इससे पहले डियर समर स्पैशल बंपर-2025 को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. अब राखी पर्व के मौके पर यह बंपर लॉटरी योजना लोगों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है.
पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग द्वारा पेश की गई यह योजना विशेष रूप से राखी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है. इस लॉटरी के टिकट की कीमत ₹500 रखी गई है और इसका ड्रॉ अगस्त महीने में आयोजित किया जाएगा. विभाग का कहना है कि यह लॉटरी पारदर्शिता और गारंटी के साथ चलाई जा रही है. यह पहली बार है जब डियर राखी बंपर का प्रथम इनाम ₹7 करोड़ रखा गया है और यह इनाम गारंटीड है," – लखविंदर सिंह, लॉटरी विभाग अधिकारी.
लॉन्चिंग कार्यक्रम में पंजाब राज्य लॉटरी विभाग के अधिकारी लखविंदर सिंह और दविंदर पाल सिंह शामिल रहे. इसके साथ ही डिस्ट्रीब्यूटर "बिग स्टार जी सर्विसेज एलएलपी" से सूर्यकांत शर्मा और फिरोजपुर के स्टॉकिस्टों – एम.एस. एंड कंपनी तथा एन.के. एजेंसी – ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
फिलहाल, नागालैंड राज्य की ओर से संचालित "डियर रथयात्रा बंपर लॉटरी" भी बाजार में उपलब्ध है, जिसका प्रथम पुरस्कार ₹3 करोड़ है. इसका ड्रॉ 19 जुलाई को निकाला जाएगा। इसकी टिकट कीमत भी ₹500 ही रखी गई है.
जिन लोगों की किस्मत पर भरोसा है, वे इस मौके को हाथ से जाने न दें. डियर राखी बंपर-2025 और डियर रथयात्रा बंपर टिकट दोनों सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं. टिकट बिक्री अधिकृत एजेंसियों और वितरकों के माध्यम से हो रही है.
Copyright © 2026 The Samachaar
