• Monday, Feb 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

पहली बार ये टीम उठाएगी ट्रॉफ़ी, RCB vs PBKS Final में किसका बजेगा बाजा, अगर बारिश बनी विलेन तो क्या?

IPL 2025 Final- RCBvsPBKS: 73 मैचों की धुआंधार जंग के बाद अब बारी है आखिरी भिड़ंत की, IPL 2025 के फाइनल में आमने-सामने हैं RCB और पंजाब किंग्स, दोनों टीमें जो आज तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाईं. मैदान है अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जहां आज कोई इतिहास रचने वाला है.

  • Sagar | 03 Jun 2025 01:14 PM
 पहली बार ये टीम उठाएगी ट्रॉफ़ी, RCB vs PBKS Final में किसका बजेगा बाजा, अगर बारिश बनी विलेन तो क्या?

73 मुकाबलों की तपस्या, हर चौके-छक्के की भस्म और हर विकेट की गूंज के बाद आज वो घड़ी आ गई है जिसका इंतजार पूरे क्रिकेट प्रेमियों को महीनों से था. आईपीएल 2025 का फाइनल, और स्टेज सजा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में - जहां आमने-सामने हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स.

और इस बार चाहे कुछ भी हो जाए, इतिहास लिखा जाएगा! क्योंकि ये तय है कि आज आईपीएल को मिलेगा नया- यानी आठवां चैंपियन. दोनों ही टीमें अब तक इस ट्रॉफी को सिर्फ टीवी पर उठाते देखती रही हैं, अब बारी है उसे अपने नाम करने की.

ये भी पढें

  • ♦ नशे में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट! बंद कमरे से बहता खून देख दहशत में आए लोग
  • ♦ चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल और एंटी-ड्रोन सुरक्षा, राज्यपाल ने रक्षा मंत्री से की अहम बैठक, सीमाओं के लिए बड़ा कदम!
  • ♦ 20 साल बाद विशाल भारद्वाज ने आखिरकार नाना पाटेकर के साथ क्यों किया काम? पहले न करने की क्या वजह?

बराबरी की टक्कर या RCB का पलड़ा भारी?

लीग स्टेज में दोनों के आंकड़े हूबहू एक जैसे- 9 जीत, 19 प्वाइंट्स। लेकिन पंजाब नेट रन रेट से टॉप पर रही। हेड टू हेड हिसाब बराबर- 36 मैच, 18-18 जीत. पर 2023 से अब तक हुई 6 भिड़ंतों में RCB ने 5 बार पंजाब को धो डाला है, और इसी सीजन भी तीन मुकाबले में दो RCB ने ही छीने.


क्वालिफायर में तो बेंगलुरु ने पंजाब को सिर्फ 101 रन पर समेट दिया था. पर ध्यान रहे – 2021 में अहमदाबाद में हुई एकमात्र भिड़ंत पंजाब ने जीती थी. तो ये पिच इतिहास बदल सकती है.

पिच से भी बम फूटेंगे

अहमदाबाद की पिच इस सीज़न बल्लेबाज़ों की स्वर्ग साबित हुई है. 200+ स्कोर 11 बार बना है, यानी यहां बाउंड्री नहीं बरसती- बाढ़ आती है! पंजाब इस पिच पर आखिरी बार 243 रन ठोक कर जीता है, RCB का यहां यह पहला मैच होगा. जो टॉस जीतेगा वो पहले बैटिंग कर सकता है – क्योंकि पिछले 8 में 6 मैच पहले बैटिंग करने वालों के नाम रहे हैं.

बारिश बनी विलेन तो?

बेशक बारिश 62% संभावना लेकर खड़ी है, लेकिन घबराने की बात नहीं – 120 मिनट एक्स्ट्रा और अगर एक गेंद भी नहीं फेंकी गई तो 4 जून को रिज़र्व डे रखा गया है. विराट कोहली पंजाब के खिलाफ मशीन बन जाते हैं – 1116 रन ठोक चुके हैं. पिछले आठ मैचों में 62+ की औसत से रन बरसाए हैं. वहीं जोश हेज़लवुड तो प्लेऑफ़ के स्पेशलिस्ट हैं – 5 मैचों में 12 विकेट! पंजाब की नींद उड़ी होगी.

पंजाब की उम्मीद – श्रेयस अय्यर का बल्ला

पंजाब की ओपनिंग जोड़ी (प्रभसिमरन-प्रियांश) भले क्वालिफायर में फ्लॉप रही, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर इस पिच पर पहले ही 97 और 87 ठोक चुके हैं। अगर वो आज चला तो ट्रॉफी उनकी टीम की झोली में गिर सकती है।

और अब बस इंतज़ार…

17 साल, 7 चैंपियन… लेकिन आज की रात या तो बेंगलुरु को पहली ट्रॉफी दिलाएगी या पंजाब को उसकी दशकों पुरानी प्यास बुझाएगी. जिसने हिम्मत दिखाई, बाज़ी उसी के नाम होगी। RCB बनाम PBKS – फाइनल है, बवाल तय है!

संबंधित ख़बरें
 गुरुकुल के दलित बच्चों से करवाया टॉयलेट साफ, IAS अफसर के फरमान पर बवाल

गुरुकुल के दलित बच्चों से करवाया टॉयलेट साफ, IAS अफसर के फरमान पर बवाल

ऑपरेशन सिंदूर के बीच गद्दारी! तरनतारन का गगन पाकिस्तान के लिए जासूसी करता पकड़ा गया

ऑपरेशन सिंदूर के बीच गद्दारी! तरनतारन का गगन पाकिस्तान के लिए जासूसी करता पकड़ा गया

Pak की 17 साल Tik Tok स्टार सना यूसुफ कौन जिसे घर में घुसकर मार दी गई गोली?

Pak की 17 साल Tik Tok स्टार सना यूसुफ कौन जिसे घर में घुसकर मार दी गई गोली?

image
Most Viewed
Himanshi Khurana

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना को 10 करोड़ की धमकी! ई-मेल में जान से मारने की चेतावनी

Punjab News

Punjab News: ठेके पर काम करने वालों के लिए खुशखबरी! हाई कोर्ट के फैसले से हजारों कर्मचारियों की नौकरी पक्की

PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले किसानों के खाते में आ सकता है बड़ा तोहफा, जानिए 22वीं किस्त कब और कैसे मिलेगी

Punjab Weather

शिवरात्रि पर खिली धूप, लेकिन दो दिन बाद बदलेगा मौसम! इन जिलों में बारिश का अलर्ट

 Computer vision syndrome

क्या है ये कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, जानें इसके मेन लक्षण?

Punjab Police

बठिंडा में बड़ा ड्रग्स खुलासा! 6.5 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा तार

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home