• Monday, Feb 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

ऑपरेशन सिंदूर के बीच गद्दारी! तरनतारन का गगन पाकिस्तान के लिए जासूसी करता पकड़ा गया

पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार हुआ गगनदीप सिंह, सेना की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान की ISI और खालिस्तानी एजेंट गोपाल सिंह चावला को भेज रहा था. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा!

  • Sagar | 03 Jun 2025 12:38 PM
ऑपरेशन सिंदूर के बीच गद्दारी! तरनतारन का गगन पाकिस्तान के लिए जासूसी करता पकड़ा गया

पंजाब की सरज़मीं एक बार फिर गद्दारी की गूंज से हिल उठी है! तरनतारन जिले का रहने वाला गगनदीप सिंह उर्फ गगन देश की आर्मी मूवमेंट, तैनाती और संवेदनशील मिशन की जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी एजेंट गोपाल सिंह चावला को बेचता हुआ रंगे हाथों पकड़ा गया है.

ये वही वक्त था जब पूरा देश 'ऑपरेशन सिंदूर' की आंच में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में जुटा था- और तभी इस गद्दार ने पीठ में खंजर घोंपने की कोशिश की. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया कि काउंटर इंटेलिजेंस को इनपुट मिला था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों की बेहद गोपनीय जानकारी लीक हो रही है. जैसे ही तरनतारन पुलिस ने कार्रवाई की, पूरा भांडा फूट गया!

ये भी पढें

  • ♦ 20 साल बाद विशाल भारद्वाज ने आखिरकार नाना पाटेकर के साथ क्यों किया काम? पहले न करने की क्या वजह?
  • ♦ फरवरी में भारत में लॉन्च होंगे 4 नए स्मार्टफोन, मिड-रेंज फैंस के लिए बनेगा सबसे बड़ा मौका
  • ♦ India vs Pakistan: कुलदीप यादव पाकिस्तान के खिलाफ करेंगे धमाका, अर्शदीप सिंह मैच से बाहर

गगनदीप के मोबाइल से जो बरामद हुआ वो किसी धमाके से कम नहीं था. सेना की मूवमेंट, रणनीतिक लोकेशन, और क्लासिफाइड डेटा - सब कुछ पाक एजेंसियों तक पहुंचाया जा चुका था. पूछताछ में गगनदीप ने कुबूल किया कि वो पिछले पांच सालों से गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था. चावला के जरिए उसे ISI एजेंट्स से मिलवाया गया और भारतीय बैंकिंग चैनल्स के ज़रिए पैसे भी ट्रांसफर किए गए.

चौंकाने वाली बात ये है कि उसने खुद को ‘देशभक्त’ बताने वाले नकाब में इतने साल तक छिपा रखा था, लेकिन सच्चाई ये थी कि वो दुश्मन देश की आंख-कान बन चुका था. अब तरनतारन पुलिस ने उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच उसके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं.

सवाल उठता है – ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील दौर में ऐसे गद्दार कैसे पनप जाते हैं? कौन हैं इनके संरक्षक? और कब तक हमारी सेना की जानकारियां बिकती रहेंगी? पंजाब पुलिस की ये कार्रवाई काबिल-ए-तारीफ है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि ऐसे गद्दारों को सिर्फ जेल नहीं, नज़ीर बनने वाली सज़ा मिले!

संबंधित ख़बरें
iPhone 16 Offers

iPhone 16 पर मिल रही बंपर छूट, Flipkart पर हुआ इतना सस्ता कि खरीदने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

NEET PG 2025 exam postponed

NEET PG 2025 परीक्षा स्थगित, अब नई तारीख का इंतजार

 गुरुकुल के दलित बच्चों से करवाया टॉयलेट साफ, IAS अफसर के फरमान पर बवाल

गुरुकुल के दलित बच्चों से करवाया टॉयलेट साफ, IAS अफसर के फरमान पर बवाल

image
Most Viewed
Himanshi Khurana

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना को 10 करोड़ की धमकी! ई-मेल में जान से मारने की चेतावनी

PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले किसानों के खाते में आ सकता है बड़ा तोहफा, जानिए 22वीं किस्त कब और कैसे मिलेगी

Punjab News

Punjab News: ठेके पर काम करने वालों के लिए खुशखबरी! हाई कोर्ट के फैसले से हजारों कर्मचारियों की नौकरी पक्की

Punjab Weather

शिवरात्रि पर खिली धूप, लेकिन दो दिन बाद बदलेगा मौसम! इन जिलों में बारिश का अलर्ट

 Computer vision syndrome

क्या है ये कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, जानें इसके मेन लक्षण?

Punjab Police

बठिंडा में बड़ा ड्रग्स खुलासा! 6.5 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा तार

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home