• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

IPL 2025 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी फिर 29 की उम्र में निकोलस पूरन ने क्रिकेट को क्यों कहा अलविदा?

वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किनारा कर लिया- वो भी सिर्फ 29 की उम्र में! पूरन का फैसला न सिर्फ अचानक था, बल्कि बेहद चिंताजनक भी, जब वह IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे थे,

  • Sagar | 10 Jun 2025 12:41 PM
IPL 2025 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी फिर 29 की उम्र में निकोलस पूरन ने क्रिकेट को क्यों कहा अलविदा?

पिछले पांच हफ्तों में क्रिकेट दुनिया एक के बाद एक बड़े झटकों से हिल गई है. अलग-अलग फॉर्मैट, अलग-अलग देशों से, बड़े-बड़े नामों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. शुरुआत हुई 7 मई को जब भारत के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को टाटा कर दिया. सिर्फ 5 दिन बाद, उनके पूर्व कप्तान और आइकन विराट कोहली ने भी यही फैसला लिया.

हालांकि इन रिटायरमेंट्स की आहट पहले से थी, फिर भी जब ये फैसले आधिकारिक हुए, तो क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खालीपन सा छा गया. जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को बाय-बाय कहा ताकि वह 2026 में भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर फोकस कर सकें और फिर दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने भी सफेद गेंद वाले फॉर्मैट्स को छोड़ने का फैसला कर लिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लेकिन सबसे चौंकाने वाला झटका तब लगा जब वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किनारा कर लिया- वो भी सिर्फ 29 की उम्र में! पूरन का फैसला न सिर्फ अचानक था, बल्कि बेहद चिंताजनक भी, जब वह IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये खिलाड़ी देश छोड़ने का मन बना चुका है. 61 वनडे, 106 टी20 इंटरनेशनल, वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन (2,275 रन, स्ट्राइक रेट 136.39), कप्तानी का अनुभव, सब कुछ होने के बावजूद पूरन का इस तरह जाना एक बहुत बड़ी चेतावनी है.

इस फैसले ने न सिर्फ फैंस को हैरान किया, बल्कि ये भी दिखा दिया कि अब 20 ओवर की लीग्स का ग्लोबल पकड़ कितनी मजबूत हो चुकी है. खिलाड़ी आज इंटरनेशनल क्रिकेट से ज्यादा प्राइवेट लीग्स में पैसा और सम्मान देख रहे हैं। और इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि जब क्रिकेट ही कमाई का ज़रिया है, तो खिलाड़ी भी वही चुनेंगे जहां उन्हें सुरक्षा, पैसा और इज्जत मिले.

पूरन का जाना किसी एक कहानी का अंत नहीं, बल्कि एक बड़े ट्रेंड की शुरुआत हो सकता है. वेस्टइंडीज़ बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच लंबे समय से भरोसे की कमी रही है. कई बेहतरीन खिलाड़ियों ने इसी वजह से देश छोड़ दिया था. दक्षिण अफ्रीका भी अंदरूनी मसलों से जूझता रहा है और उनके कई खिलाड़ी इंग्लैंड या अन्य देशों में खेलने चले गए.

सवाल ये नहीं है कि खिलाड़ी 'लालची' हैं, सवाल ये है कि क्या क्रिकेट बोर्ड आज के समय में उन्हें वो माहौल दे पा रहे हैं, जहां देश के लिए खेलने का जोश बना रहे? देशभक्ति और गर्व की बातें ठीक हैं, लेकिन सिर्फ वो जज़्बा किसी खिलाड़ी के परिवार का पेट नहीं भरता. पूरन का फैसला हमें आगाह करता है. कहीं ये क्रिकेट के उस दौर की शुरुआत तो नहीं जहां 'देश के लिए खेलना' अब पहली प्राथमिकता नहीं रह गई?

संबंधित ख़बरें
Sonam Raghuvanshi Viral Video

Sonam Raghuwanshi News: पति की हत्या में पत्नी का हाथ? पुलिस और Viral Video से उठे कई सवाल, देखें

No Sugar Challenge

No Sugar Challenge: सिर्फ 2 हफ्ते चीनी से बना लें दूरी, Transformation देख रह जाएंगे हैरान!

    'विधवा बनाओ, फिर ब्याह रचाओ!'  राज-SONAM की मर्डर लव स्टोरी का खूंखार प्लान

'विधवा बनाओ, फिर ब्याह रचाओ!' राज-SONAM की मर्डर लव स्टोरी का खूंखार प्लान

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home