• Saturday, Mar 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

Gill की बल्ले से सुनामी! Sachin-Kohli के रिकॉर्ड चकनाचूर, विदेश में ठोकी भारत की सबसे बड़ी पारी!

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया. उन्होंने नाबाद 255 रन बनाकर न सिर्फ SENA देशों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने, बल्कि विराट कोहली का बतौर कप्तान सबसे बड़ी टेस्ट पारी (254 रन) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

  • Samachaar Desk | 03 Jul 2025 09:34 PM
Gill की बल्ले से सुनामी! Sachin-Kohli के रिकॉर्ड चकनाचूर, विदेश में ठोकी भारत की सबसे बड़ी पारी!

इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन पूरी तरह से शुभमन गिल के नाम रहा. युवा बल्लेबाज ने न सिर्फ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, बल्कि क्रिकेट के दिग्गजों जैसे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले. इस मैच में गिल ने नाबाद 255 रन की विराट पारी खेली और SENA देशों (South Africa, England, New Zealand, Australia) में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.

SENA में सबसे बड़ी भारतीय पारी

गिल ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के साथ सचिन तेंदुलकर (241), राहुल द्रविड़ (233) और सुनील गावस्कर (221) जैसे महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. जैसे ही शुभमन गिल ने 242वां रन बनाया, उन्होंने तेंदुलकर का 2004 का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने सिडनी में बनाया था.

ये भी पढें

  • ♦ SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें
  • ♦ रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!
  • ♦ ‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

SENA में टॉप स्कोरिंग भारतीय खिलाड़ी:

1 255* रन – शुभमन गिल

2 241* रन – सचिन तेंदुलकर

3 233 रन – राहुल द्रविड़

4 221 रन – सुनील गावस्कर

बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी

गिल ने कप्तान के तौर पर विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 254 रन बनाए थे, वहीं शुभमन गिल ने 255* रन बनाकर यह उपलब्धि भी अपने नाम कर ली. यह पारी उन्होंने 348 गेंदों में 29 चौकों और 3 छक्कों की मदद से खेली, स्ट्राइक रेट रहा 71.84.

टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी:

1 255* रन – शुभमन गिल

2 254 रन – विराट कोहली

3 243 रन – विराट कोहली

शानदार साझेदारियां और अपराजित पारी

इस मैराथन इनिंग में गिल का साथ वॉशिंगटन सुंदर ने बखूबी निभाया, जबकि जडेजा शतक से चूक गए. गिल की यह पारी सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में साहस और कौशल की नई कहानी बन गई है.

शुभमन गिल की यह पारी भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए मील का पत्थर साबित हुई है. उन्होंने यह दिखा दिया कि वे न सिर्फ भविष्य हैं, बल्कि वर्तमान में भी टीम इंडिया के सबसे मजबूत स्तंभ बन चुके हैं.

संबंधित ख़बरें
शुभमन गिल का धमाका: इंग्लैंड में ठोका दोहरा शतक, रचा इतिहास

शुभमन गिल का धमाका: इंग्लैंड में ठोका दोहरा शतक, रचा इतिहास

Viral News

Viral: 8 साल का बच्चा कुत्तों के बीच पला, इंसानों की तरह बोलना भी नहीं आता

Amarnath Yatra 2025

Amarnath Yatra 2025: चूक गए तो नहीं होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन! ऐसे करें फटाफट रजिस्ट्रेशन

image
Most Viewed
Todays Weather 13 March update rain relief from heat in delhi north india

Todays Weather 13 March: गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम का मिजाज! दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

supreme court concern over mandatory menstrual leave impact on women jobs

'कंपनी महिलाओं को...', देशभर में मेन्स्ट्रुअल लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ऐसी बात...!

dhurandhar 2 paid previews record ticket sales will it cross 100 crore opening

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे, प्रीव्यू शोज में कमाएं करोड़ों

akshay kumar 2026 horror comedy big bang special movies

‘भूत बंगला’ से पहले जरूर देखें अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी, तीसरी है लाजवाब

रोजाना 8 घंटे AC चलाने पर बिजली बिल कितना बढ़ेगा? जानें 5 स्टार vs 3 स्टार AC का अंतर...!

SRH Controversy

SRH पर फूटा फैंस का गुस्सा! पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर मचा बवाल, AI फोटो ने बढ़ाई मुश्किलें

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home