• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Winter Drink: बेसन और दूध से बनी ये ड्रिंक देगी आपको गर्माहट, आप भी ट्राई करें

Winter Drink: सर्दियों में बेसन और दूध से बनी पारंपरिक ड्रिंक बेसन का सुड़का गर्माहट और ऊर्जा देती है. इसमें नट्स, हल्दी और गुड़ मिलाकर स्वाद और पोषण बढ़ाया जाता है.

  • Samachaar Desk | 19 Nov 2025 07:09 PM
Winter Drink: बेसन और दूध से बनी ये ड्रिंक देगी आपको  गर्माहट, आप भी ट्राई करें

Winter Drink: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा पाने के लिए अलग-अलग राज्यों में कई तरह की डिशेज बनती हैं जैसे सरसों का साग, मक्के की रोटी, मेथी-पालक का साग और मक्की की राब. इसी मौसम में एक खास ड्रिंक भी कुछ घरों में बनाई जाती है, जिसे कम लोग जानते हैं, लेकिन जो इसे एक बार पी ले, उसका स्वाद लंबे समय तक याद रहता है. यह ड्रिंक बेसन और दूध से तैयार की जाती है और खासकर रात के समय पीने पर बेहद सुकून देती है.

बेसन और दूध से बनने वाली इस पारंपरिक ड्रिंक को बेसन का सुड़का कहा जाता है. इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और इसमें नट्स का क्रंच, काली मिर्च की हल्की गर्माहट और देसी घी की खुशबू का अलग ही मजा है. मुख्य रूप से यह पंजाब और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में बनाई जाती है. माना जाता है कि इसका सेवन सर्दी-खांसी, गले की खराश और ठंड लगने पर राहत देता है. बच्चों से लेकर बड़े तक इसे आसानी से पी सकते हैं क्योंकि यह पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कौन-कौन से सामान की जरूरत पड़ेगी?

1 छोटा चम्मच घी 2 छोटे चम्मच बेसन 2 कप दूध आधा छोटा चम्मच हल्दी आधा छोटा चम्मच सोंठ (सूखी अदरक पाउडर) 1.5 बड़े चम्मच गुड़ पाउडर बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट (कटा हुआ) केसर (वैकल्पिक) थोड़ा पानी

कैसे बनाएं बेसन का सुड़का?

सबसे पहले कड़ाही या मोटे तले वाला पैन धीमी आंच पर गरम करें. इसमें घी डालें और फिर बेसन मिलाकर लगातार चलाते हुए भूनें. जब बेसन हल्का सुनहरा दिखने लगे और खुशबू आने लगे, तो इसमें हल्दी, काली मिर्च और सोंठ पाउडर डाल दें.

अब इसमें दूध डालें और अच्छे से मिलाते हुए 2–3 उबाल आने तक पकाएं. इसके बाद बादाम, पिस्ता, अखरोट और काजू जैसे सूखे मेवे डाल दें. इससे ड्रिंक का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं.

मिठास कैसे मिलाएं?

एक छोटे पैन में दो चम्मच पानी लें और उसमें गुड़ डालकर हल्का सिरप तैयार करें. इसे उबलते हुए दूध-बेसन मिश्रण में मिला दें. अगर आपको बहुत मीठा पसंद नहीं है, तो गुड़ की मात्रा कम भी रख सकते हैं. अब गैस बंद कर दें. चाहें तो ऊपर से पिस्ता या बादाम की कतरन डालकर सजाएं.

क्यों फायदेमंद है यह ड्रिंक?

बेसन में प्रोटीन और फाइबर होता है, दूध से कैल्शियम और विटामिन मिलते हैं, जबकि सोंठ और काली मिर्च शरीर को अंदर से गर्माहट देते हैं. यह ठंड के मौसम में ऊर्जा बढ़ाने और शरीर को संतुलित रखने में मदद करती है.

संबंधित ख़बरें
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan 21वीं किस्त जारी… 9 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,000 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: फैमिली वीक में अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक की एंट्री, भाई का प्यार देख सब हुए इमोशनल!

nitish kumar

Nitish Kumar Net Worth: कितने अमीर है बिहार के नए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जानें उनकी संपत्ति

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home