• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Bihar

Nitish Kumar Net Worth: कितने अमीर है बिहार के नए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जानें उनकी संपत्ति

Nitish Kumar Net Worth: नीतीश कुमार की कुल संपत्ति कितनी है. वे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ-

  • Samachaar Desk | 19 Nov 2025 06:39 PM
Nitish Kumar Net Worth: कितने अमीर है बिहार के नए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जानें उनकी संपत्ति

Nitish Kumar Net Worth: बिहार में एनडीए की जीत के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. इससे पहले वे 9 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और यह 10वीं बार होगा जब वे पद की शपथ लेंगे. अपने लंबे राजनीतिक सफर में वे कई बार इस्तीफा भी दे चुके हैं. यहां उनकी संपत्ति के बारे में बताया गया है.

जनवरी 2024 में बिहार सरकार की ओर से जारी विवरण के अनुसार नीतीश कुमार ने अपनी आय और संपत्तियों की जानकारी सार्वजनिक की थी. उनके पास 22,552 रुपये नकद थे. बैंक खातों में 48,000 रुपये जमा बताए गए. यह दर्शाता है कि वे बड़े पैमाने पर निजी आर्थिक संसाधन नहीं रखते.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

संपत्तियां

नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में 1000 वर्ग फीट का एक फ्लैट है. यह फ्लैट उन्होंने साल 2004 में 13.78 लाख रुपये में खरीदा था. वर्तमान समय में इसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये मानी जाती है.

उनके पास 13 गाय और 10 बछड़े भी दर्ज हैं. इनकी कुल कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये आंकी गई है. नीतीश कुमार के पास फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार है, जिसकी कीमत करीब 11.32 लाख रुपये बताई गई है.

सोना-चांदी

उनके पास 1.28 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी हैं. इन सभी चल–अचल संपत्तियों को मिलाकर उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.63 करोड़ रुपये बनती है.

बीजेपी के साथ नीतीश कुमार का पुराना राजनीतिक संबंध

नीतीश कुमार का बीजेपी के साथ रिश्ता काफी पुराना है. 1990 के दशक में उन्होंने बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आवाज उठाई. इसी दौरान उनका बीजेपी से राजनीतिक जुड़ाव बढ़ा. बाद में उन्होंने समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीज के साथ मिलकर समता पार्टी बनाई.

केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका

1998 से 2004 तक जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्र में थी, तब नीतीश कुमार ने उसमें महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले. वे कृषि मंत्री, रेल मंत्री और भूतल परिवहन मंत्री रहे. इन भूमिकाओं ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया.

संबंधित ख़बरें
Prashant Kishor

Bihar Politics: जन सुराज की करारी हार के बाद बेचैन प्रशांत किशोर… ‘नींद नहीं आई… लेकिन लड़ाई जारी रहेगी’

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan 21वीं किस्त जारी… 9 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,000 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटस

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: फैमिली वीक में अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक की एंट्री, भाई का प्यार देख सब हुए इमोशनल!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home