• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Weight Loss Drugs : क्या सच में वेट लॉस की दवा से हार्ट अटैक आता है? जानें सच्चाई

Weight Loss Drugs : नई रिसर्च में दावा किया गया है कि वेट लॉस ड्रग्स से हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ता. सही दवा और डॉक्टर की सलाह से ये दवाएं वजन कम करने के साथ दिल को भी सुरक्षित रखती हैं.

  • Samachaar Desk | 29 Sep 2025 09:21 PM
Weight Loss Drugs : क्या सच में वेट लॉस की दवा से हार्ट अटैक आता है? जानें सच्चाई

Weight Loss Drugs : आज की बदलती लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी की कमी ने मोटापे को हर उम्र के लोगों की सबसे बड़ी चिंता बना दिया है. इसे कम करने के लिए लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज के साथ-साथ दवाइयों का सहारा भी ले रहे हैं. लेकिन सवाल उठता है कि क्या ये वेट लॉस ड्रग्स हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाते हैं या फिर यह सिर्फ एक मिथ है?

अमेरिका में की गई एक रिसर्च ने इस विषय पर कई अहम जानकारियां दीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओजेम्पिक जैसी दवाओं पर अध्ययन किया गया. ये रिसर्च 'मास जनरल ब्रिघम' ग्रुप के डॉक्टरों ने किया, जिसमें यह साबित हुआ कि यह दवा केवल वजन कम करने में ही नहीं, बल्कि हार्ट डिजीज से जूझ रहे मरीजों के लिए भी कारगर साबित हो सकती है. जिन मरीजों ने इसका इस्तेमाल किया, उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत पहले की तुलना में काफी कम पड़ी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

किन दवाओं पर हुआ अध्ययन?

इस अध्ययन के दौरान दो प्रमुख दवाओं पर खास फोकस किया गया – सेमाग्लूटाइड और टिर्जेपेटाइड. करीब 90,000 मरीजों को शामिल करते हुए रिसर्च में मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट फेलियर से पीड़ित लोगों पर इसका असर देखा गया.

हार्ट अटैक का खतरा – सच्चाई या भ्रम?

रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि वेट लॉस ड्रग्स से हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ता. बल्कि, सेमाग्लूटाइड लेने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं और जल्दी मौत के चांस 42% तक कम हो गए. वहीं टिर्जेपेटाइड का असर इससे भी बेहतर रहा और यह आंकड़ा बढ़कर 58% तक पहुंच गया.

इससे यह साफ होता है कि नई पीढ़ी की दवाइयां न सिर्फ वजन घटाने में मदद करती हैं, बल्कि दिल को भी मजबूत बनाती हैं.

सतर्कता क्यों है जरूरी?

हालांकि, ये ध्यान रखना जरूरी है कि वेट लॉस ड्रग्स हमेशा असली और भरोसेमंद ब्रांड की ही होनी चाहिए. नकली या घटिया दवाओं का सेवन गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. पुरानी दवाएं, जो हार्ट अटैक का कारण बनती थीं, अब मार्केट से हटा दी गई हैं. इसलिए किसी भी तरह की दवा शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है.

संबंधित ख़बरें
Navratri 2025

Navratri 2025 : क्यों दुर्गा पूजा में माता को चढ़ता है मटन और मछली, जानें वजह?

e-sim activation

iPhone और Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब Jio, Airtel और Vi के साथ BSNL भी देगा eSIM सर्विस, जानें अप्लाय करने का तरीका

navratri 2025

Shardiya Navratri 2025: जानें कब और कैसे करें व्रत पारण, एक गलती कर सकती है पूजा बेअसर

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home