• Thursday, Jan 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

स्किन की इन गलतियों से अंडरआर्म्स बनते हैं काले और खराब, एक्सपर्ट से जानिए बचाव के तरीके!

अंडरआर्म्स का बढ़ता कालापन सिर्फ स्किन प्रॉब्लम नहीं, बल्कि किसी बड़ी हेल्थ इशू का संकेत भी हो सकता है… जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट और कैसे रखें खुद को अलर्ट!

  • Samachaar Desk | 16 Jul 2025 08:28 AM
feature

हम अपनी स्किन के ग्लो और चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए खूब मेहनत करते हैं- लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपके अंडरआर्म्स की स्किन भी हेल्थ से जुड़े कुछ बड़े संकेत दे सकती है? जी हां, अंडरआर्म्स का कालापन सिर्फ एक ब्यूटी इशू नहीं, बल्कि आपके शरीर के अंदर हो रही किसी गड़बड़ी की तरफ भी इशारा कर सकता है. चलिए, जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय और इससे निपटने के तरीके.

क्यों काले हो जाते हैं अंडरआर्म्स? जानिए कारण

डॉ. विजय सिंघल, जो कि दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं कि अंडरआर्म्स के कालेपन के पीछे कई कारण हो सकते हैं:

हार्मोनल इंबैलेंस: शरीर में हार्मोन के असंतुलन से स्किन पिगमेंटेशन हो सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ Anupam Kher: बेटे सिकंदर ने जड़ दिया पिता अनुपम खेर को थप्पड़, आगे जो हुआ वो देखने लायक है: Video
  • ♦ Basant Panchmi: 23 या 24 जनवरी? कब है बसंत पंचमी 2026, जानें सही तिथि और शुभ संयोग..!
  • ♦ Gold Rate 22 January, 2026: औंधे मुंह गिरा सोना! चांदी भी हुई सस्ती, MCX से लेकर आपके शहर तक जानिए 22 जनवरी का पूरा भाव

स्किन की सही सफाई न होना: गंदगी जमने और पसीने की वजह से स्किन काली दिख सकती है.

घर्षण या रगड़: ज्यादा टाइट कपड़े पहनने या बार-बार स्किन को रगड़ने से भी कालापन बढ़ सकता है.

केमिकल वाले प्रोडक्ट्स: डिओडोरेंट्स, परफ्यूम या क्रीम में मौजूद हार्श केमिकल्स भी स्किन को डार्क कर सकते हैं.

कब सतर्क हो जाना चाहिए?

अगर अंडरआर्म्स में कालापन धीरे-धीरे बढ़ रहा हो, साथ ही खुजली, जलन या रैशेज दिखें — तो ये स्किन फंगल इंफेक्शन या डायबिटीज जैसी मेडिकल कंडीशन का संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षण नजर आते ही किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना जरूरी है.

कैसे रखें अंडरआर्म्स साफ और सॉफ्ट

गर्मी के मौसम में अंडरआर्म्स से पसीना और बदबू आना आम बात है, लेकिन सही देखभाल से इससे बचा जा सकता है:

हर दिन साफ करें: नहाते वक्त अंडरआर्म्स को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं. एक्सफोलिएशन करें: हफ्ते में दो बार स्क्रब का इस्तेमाल करें ताकि डेड स्किन हट सके. मॉइस्चराइज करें: नहाने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं जिससे स्किन सॉफ्ट बनी रहे. आरामदायक कपड़े पहनें: टाइट कपड़ों से बचें ताकि स्किन को घर्षण से नुकसान न हो.

स्किन ही नहीं, हेल्थ भी जरूरी है

हेल्दी स्किन सिर्फ बाहरी केयर से नहीं बल्कि अंदर से भी पोषण मांगती है. संतुलित आहार, भरपूर पानी और नियमित व्यायाम आपकी त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाए रखते हैं.

अगर अंडरआर्म्स का कालापन आपकी चिंता का कारण बनता जा रहा है, तो इसे हल्के में न लें. समय रहते सही डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें और अपने शरीर के हर हिस्से की उतनी ही देखभाल करें जितनी चेहरे की करते हैं.

संबंधित ख़बरें
Tech Tips

Google-Gemini और WhatsApp… क्या आपकी चैट्स अब सुरक्षित नहीं हैं? जानें पूरी सच्चाई

Ashish Chanchalani

गुलाब जामुन छोड़े बिना 6 महीने में घटाए 40 किलो! जानें आशीष चंचलानी का वेट लॉस फॉर्मूला

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 July, 2025 : चंद्र-ग्रहों की चाल ने बदली दिशाएं! जानिए किस राशि को मिलेगा बड़ा लाभ और कौन रहे सतर्क

image
Most Viewed
gold price today 21 january 2026

Gold Price Today 21 January 2026: जनवरी में ही गोल्ड का धमाका! 21 दिन में 22 हजार महंगा हुआ सोना, चांदी भी नई ऊंचाई पर

Punjab Police

पंजाब में गैंगस्टरों की उलटी गिनती शुरू! 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार, 2000 टीमें मैदान में, DGP का अल्टीमेटम

Bajaj Pulsar New Bike:

2026 में आए दो नए क्लासिक पल्सर मॉडल, डीलरशिप पर पहुंचीं बाइक्स, जानिए कौन-सा वैरिएंट बन सकता है लोगों की पहली पसंद

Punjab News

27 साल के अमरवीर सिंह की कनाडा में अचानक मौत, लौटने से पहले ही परिवार में छा गया मातम

Punjab Weather

पंजाब में मौसम का डबल अटैक! घना कोहरा, फिर आंधी-बारिश और 50 Km/h तूफानी हवाओं का अलर्ट

Panchayat Season 5 Release date

Panchayat Season 5 Release: पंचायत सीजन 5 को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कब तक आ सकता है नया सीजन

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home