• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

क्या आप जानते हैं घर में मौजूद पालतू जानवर आपके बालों को खत्म कर रहे हैं?

पालतू जानवर मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन सफाई न रखने से एलर्जी, संक्रमण और हेयर फॉल जैसी समस्याएं हो सकती हैं. नियमित देखभाल और वैक्सीन जरूरी हैं.

  • Samachaar Desk | 28 Nov 2025 07:48 PM
क्या आप जानते हैं घर में मौजूद पालतू जानवर आपके बालों को खत्म कर रहे हैं?

आजकल कई लोग अपने घर में कुत्ता, बिल्ली या अन्य पालतू जानवर पालते हैं. पालतू जानवर न सिर्फ एक साथी की तरह होते हैं, बल्कि यह व्यक्ति की मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अकेलेपन को कम करने, तनाव घटाने और रोजाना की सैर में मदद करने में पालतू जानवर सहायक होते हैं.

लेकिन, पालतू जानवर पालने के कुछ नकारात्मक असर भी हो सकते हैं, खासकर अगर सफाई और देखभाल में लापरवाही हो. जानवरों से इंसान को कई तरह की सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इनमें एलर्जी, संक्रमण और त्वचा या बालों की समस्याएं शामिल हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पालतू जानवर और हेयर फॉल का संबंध

कुछ लोगों का मानना है कि घर में पालतू जानवर होने से बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, जानवरों से इंसान में फंगल संक्रमण हो सकता है.

टीनिया कैपिटिस एक ऐसा फंगल संक्रमण है जो कुत्ते और बिल्लियों की स्किन पर पाया जा सकता है. यदि कोई व्यक्ति इन जानवरों की त्वचा को सहलाता है या उनकी सफाई करता है, तो यह संक्रमण इंसान में भी फैल सकता है.

टीनिया कैपिटिस के लक्षणों में सिर पर गोल-गोल गंजे धब्बे, हल्की सफेद परत और बालों का टूटना शामिल है. कभी-कभी खुजली भी हो सकती है. इसलिए, यदि पालतू जानवर में किसी तरह का संक्रमण दिखे, तो तुरंत पशु चिकित्सक से दिखाना चाहिए.

पालतू जानवर पालते समय ध्यान रखने योग्य बातें

यदि आपके घर में पालतू जानवर हैं, तो अपनी और उनके स्वास्थ्य के लिए कुछ सावधानियां जरूरी हैं:

1. साफ-सफाई: जानवर और उनकी चीजों की नियमित सफाई करें. बिस्तर, खिलौने और खाने के बर्तन हर 1-2 दिन में साफ करें. फर्श भी साफ रखें.

2. हैंड वॉश: जानवर को छूने, नहलाने, खिलाने या उनके टॉयलेट की सफाई के बाद हाथ अच्छे से धोएं.

3. वैक्सीन और स्वास्थ्य: पालतू जानवर को समय पर सभी वैक्सीन लगवाएं. यदि जानवर बीमार है या संक्रमण है, तो उसे छूते समय दस्ताने पहनें.

4. एलर्जी का ध्यान: कुछ लोगों को जानवरों के बाल या डैंड्रफ से एलर्जी हो सकती है. ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है.

5. चेहरे से दूरी: जानवर का मुंह अपने चेहरे से न लगाएं, इससे पिंपल्स और स्किन इन्फेक्शन की संभावना बढ़ सकती है.

संबंधित ख़बरें
Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ ने फाजिलनगर का नाम बदला! अब इसे कहा जाएगा ‘पावा नगर’, जानें पूरा कारण"

jio airtel

दिल्ली में Jio या Airtel? कौन सी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क है सबसे तेज?

overthinking

बार-बार वही बातें सोचकर परेशान हैं? जानिए जापानी तरीकों के जरिए कैसे पाएं दिमाग को सुकून

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home