• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

बार-बार वही बातें सोचकर परेशान हैं? जानिए जापानी तरीकों के जरिए कैसे पाएं दिमाग को सुकून

जापानी तरीकों से ओवरथिंकिंग कम की जा सकती है. इचिगो-इचिए वर्तमान पर ध्यान सिखाता है, काइजेन छोटे कदमों पर जोर देता है, शिनरिन-योकू प्रकृति में समय बिताने को कहता है और दानशारी अनावश्यक चीजें हटाने पर.

  • Samachaar Desk | 28 Nov 2025 07:22 PM
बार-बार वही बातें सोचकर परेशान हैं? जानिए जापानी तरीकों के जरिए कैसे पाएं दिमाग को सुकून

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में दिमाग हर वक्त किसी न किसी बात में उलझा रहता है. कई लोग छोटी-छोटी बातों पर इतना सोचते हैं कि पूरा दिन उसी में निकल जाता है. यही आदत धीरे-धीरे ओवरथिंकिंग बन जाती है. ये परेशानी आज आम है कभी किसी फैसले को लेकर झिझक, कभी पुराने अनुभवों की याद, तो कभी भविष्य की चिंता. लगातार ऐसा करते रहने से तनाव, बेचैनी, नींद की कमी और आत्मविश्वास में गिरावट आने लगती है.

लेकिन अच्छी बात ये है कि कुछ सरल तरीकों से ओवरथिंकिंग को कम किया जा सकता है. जापान में इसके लिए कई दिलचस्प और असरदार तकनीकें अपनाई जाती हैं. इन्हें दैनिक जीवन में शामिल करके मन को शांत किया जा सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इचिगो-इचिए: वर्तमान पल को पूरी तरह जीना

इचिगो-इचिए का मतलब है हर पल खास है और दोबारा नहीं आएगा. इसलिए जो भी कर रहे हैं, उसमें पूरी तरह मौजूद रहें.

किसी से बात कर रहे हों तो ध्यान भटकाए बिना सुनें. चाय या कॉफी पीते समय फोन दूर रखें और स्वाद का अनुभव करें. रोज 10 मिनट शांत बैठकर सिर्फ वर्तमान क्षण को महसूस करें.

यह आदत दिमाग को अनावश्यक विचारों से दूर रखती है.

काइजेन: छोटे कदम, बड़ा असर

काइजेन का सिद्धांत कहता है कि बड़े बदलावों के बजाय छोटे-छोटे कदम उठाना बेहतर होता है.

एक घंटे किताब पढ़ने का लक्ष्य रखने की बजाय रोज़ 10 मिनट पढ़ें. पूरा कमरा साफ करने की जगह एक छोटी जगह से शुरुआत करें जैसे टेबल. बड़ी योजनाओं के बजाय छोटी और सरल आदतें जोड़ते जाएं.

धीरे-धीरे यही छोटे कदम ओवरथिंकिंग को कम कर देते हैं.

शिनरिन-योकू: प्रकृति में समय बिताना

जापान में प्रकृति के बीच टहलने को “फॉरेस्ट बाथिंग” कहा जाता है. यह तरीका मन को शांत करने में बेहद मददगार माना जाता है.

रोज 15–20 मिनट किसी पार्क या हरियाली वाली जगह जाएं. मोबाइल घर पर छोड़ दें और सिर्फ प्रकृति को महसूस करें. पेड़ों की खुशबू, हवा की आवाज, पत्तों के रंग इन सब पर ध्यान दें.

प्रकृति के करीब रहना दिमाग को धीरे-धीरे हल्का करता है.

दानशारी: अनावश्यक चीजों को छोड़ना

दानशारी का मतलब है कम सामान, कम उलझन. घर और दिमाग दोनों से फालतू चीजें हटाना.

अपने कमरे का एक कोना साफ करने से शुरुआत करें. वह चीजें जो एक साल से इस्तेमाल न हुई हों, उन्हें दान कर दें. मोबाइल और लैपटॉप से अनावश्यक फाइलें, ऐप और फोटो हटाएं. जब आसपास कम चीजें होंगी, तो दिमाग भी कम भटकेगा.

ओवरथिंकिंग कोई अजेय समस्या नहीं है. जापानी तरीकों की मदद से इसे धीरे-धीरे नियंत्रित किया जा सकता है. वर्तमान पर ध्यान देना, छोटे कदम उठाना, प्रकृति के साथ समय बिताना और अनावश्यक चीजों को हटाना ये सभी तरीके दिमाग को शांत और हल्का बनाते हैं.

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 में दोस्ती का The End! फिनाले से पहले गौरव–प्रणित–अश्नूर की तिकड़ी टूटी, घर में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ ने फाजिलनगर का नाम बदला! अब इसे कहा जाएगा ‘पावा नगर’, जानें पूरा कारण"

jio airtel

दिल्ली में Jio या Airtel? कौन सी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क है सबसे तेज?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home