• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

दिल्ली में Jio या Airtel? कौन सी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क है सबसे तेज?

दिल्ली में Jio और Airtel दोनों मजबूत हैं. डाउनलोड स्पीड में Jio तेज, अपलोड स्पीड में Airtel बेहतर, कॉलिंग में दोनों करीब-करीब बराबर, जबकि MTNL और Vi पीछे हैं.

  • Samachaar Desk | 28 Nov 2025 06:49 PM
दिल्ली में Jio या Airtel? कौन सी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क है सबसे तेज?

दिल्ली में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति का हाल ही में एक अध्ययन किया गया, जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की गई कि शहर में कौन सी टेलीकॉम कंपनी सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस अध्ययन को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने किया. इसमें चार मेन कंपनियां शामिल थीं: Reliance Jio, Airtel, Vodafone Idea (Vi), और MTNL.

डाउनलोड स्पीड में Jio ने किया अव्वल

डाटा डाउनलोड करने की रफ्तार की बात करें तो Jio ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. Jio की औसत डाउनलोड स्पीड 249.02 Mbps रही, जबकि Airtel ने 234 Mbps स्पीड दी. वहीं, MTNL और Vodafone Idea की औसत डाउनलोड स्पीड क्रमशः केवल 5.04 Mbps और 23.82 Mbps रही. ये आंकड़े दिखाते हैं कि डाउनलोड स्पीड के मामले में Jio बाकी सभी कंपनियों से आगे है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अपलोड स्पीड में Airtel सबसे आगे

जहां डाउनलोड स्पीड में Jio ने बढ़त बनाई, वहीं अपलोड स्पीड में Airtel ने बेहतर प्रदर्शन किया. Airtel की औसत अपलोड स्पीड 31.83 Mbps रही, जबकि Jio की 25.98 Mbps थी. MTNL और Vodafone Idea ने इस मामले में काफी पीछे रहकर क्रमशः 1.68 Mbps और 11.38 Mbps स्पीड दी. इसका मतलब है कि फाइल भेजने या वीडियो कॉल जैसी चीज़ों के लिए Airtel बेहतर विकल्प हो सकता है.

वॉयस कॉलिंग में दोनों का प्रदर्शन करीब-करीब बराबर

वॉयस कॉलिंग की गुणवत्ता की बात करें तो Airtel और Jio लगभग समान रहे.

Airtel का कॉल सेटअप सक्सेस रेट 99.50% था. Jio का यह रेट 99.30% था. Vodafone Idea और MTNL का रेट क्रमशः 98.59% और 86.53% रहा.

ये आंकड़े ऑटो नेटवर्क मोड (5G/4G/3G/2G) में लिया गया था.

TRAI के रुझान और MTNL की स्थिति

TRAI नियमित अंतराल पर इस तरह के नेटवर्क मूल्यांकन प्रकाशित करता रहता है. आंकड़ों से साफ दिखता है कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में Jio और Airtel नेटवर्क के सभी प्रमुख मापदंडों में शीर्ष पर हैं.

दिल्ली में MTNL का नेटवर्क BSNL के बैकएंड पर चलता है. हाल ही में BSNL ने दिल्ली में 4G सेवा शुरू की है और 5G सेवा भी जल्द ही लाने की योजना बना रही है.

संबंधित ख़बरें
Suresh Raina

Suresh Raina: Mr. IPL कैसे बने ‘चिन्ना थाला’? रैना की अनसुनी कहानी जिसने करोड़ों फैन्स को बनाया दीवाना!

Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 में दोस्ती का The End! फिनाले से पहले गौरव–प्रणित–अश्नूर की तिकड़ी टूटी, घर में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ ने फाजिलनगर का नाम बदला! अब इसे कहा जाएगा ‘पावा नगर’, जानें पूरा कारण"

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home