• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

बिग बॉस 19 में दोस्ती का The End! फिनाले से पहले गौरव–प्रणित–अश्नूर की तिकड़ी टूटी, घर में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Bigg Boss 19 के प्रोमो ने घर में बड़ा धमाका कर दिया है. फिनाले से ठीक पहले गौरव, प्रणित और अश्नूर की मजबूत तिकड़ी बुरी तरह टूट चुकी है. आरोप, गुस्सा और गेमप्ले के बीच घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है.

  • Samachaar Desk | 27 Nov 2025 03:15 PM
बिग बॉस 19 में दोस्ती का The End! फिनाले से पहले गौरव–प्रणित–अश्नूर की तिकड़ी टूटी, घर में मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन घर के अंदर का माहौल पहले से ज्यादा गरम हो चुका है. शो की शुरुआत में जिन्हें लोग "सबसे मजबूत तिकड़ी" कहते थे गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अश्नूर कौर वही अब एक-दूसरे के सबसे बड़े विरोधी बनते नजर आ रहे हैं. नए प्रोमो ने इस दोस्ती की बुरी तरह टूटने की पुष्टि कर दी है.

फिनाले के दबाव में टूटी मजबूत तिकड़ी

शुरुआत से इन तीनों को घर में एक स्ट्रॉन्ग यूनिट की तरह देखा गया था. चाहे रणनीति हो या टास्क, तीनों हमेशा एक साथ खड़े रहते थे. लेकिन जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, माहौल बदल गया है. हर कोई खुद को टॉप में पहुंचाने के लिए अपनी-अपनी चाल चल रहा है, और इसी गेमप्ले ने इस दोस्ती की नींव हिला दी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नए प्रोमो में साफ दिख रहा है कि प्रणित मोरे और अश्नूर अब खुलकर गौरव के खिलाफ खड़े हो गए हैं. दोनों मिलकर गौरव पर सवाल उठा रहे हैं और गौरव खुद को कोने में घिरा हुआ महसूस कर रहे हैं.

प्रोमो में क्या दिखा?

प्रोमो की शुरुआत होती है अश्नूर के तीखे बयान से, “टास्क में सबकी असलियत दिखती है.” इस पर गौरव गुस्से में पूछते हैं, “क्या तुम इतनी मासूम हो?” इसके बाद प्रणित आरोप लगाते हैं कि गौरव ने पूरा सीजन “सेफ गेम” खेला है. यानी, किसी से दुश्मनी भी नहीं, दोस्ती भी नहीं बस अपनी इमेज बचाने की कोशिश.

गौरव इस आरोप पर तिलमिला उठते हैं. उन्होंने साफ कहा, “तुम दोनों टीम बनाकर मेरे खिलाफ खेल रहे हो.” ये कहना ही काफी था बड़ा विवाद खड़ा करने के लिए. कभी एक-दूसरे के बिना फैसले न लेने वाले ये तीनों अब आमने-सामने खड़े होकर लड़ते दिख रहे हैं.

दर्शकों का रिएक्शन: सोशल मीडिया पर बवाल

फैनबेस भी बट गया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन ने आगे की लड़ाई और रोचक बना दी है.

कुछ कमेंट्स वायरल हो रहे हैं:

  • “अश्नूर और प्रणित की असलियत सामने आ गई.”
  • “हम GK यानी गौरव खन्ना के साथ हैं.”
  • “ऐसे दोस्तों से तो फरहाना जैसी दुश्मन अच्छी.”
  • “प्रणित को बाहर होना चाहिए.”

यानी, दर्शक साफ बता रहे हैं कि वे किसे सपोर्ट कर रहे हैं और किसके व्यवहार को पसंद नहीं कर रहे.

कौन आगे, कौन पीछे?

फिनाले 7 दिसंबर को होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. वोटिंग और ट्रेंड के आधार पर इस समय गेम में आगे चल रहे हैं:

  • गौरव खन्ना
  • फरहाना भट्ट
  • प्रणित मोरे
  • अमाल मलिक

वहीं मालती चहल और शहबाज को लेकर कहा जा रहा है कि उनकी पोज़िशन सबसे कमजोर है. ऐसा भी बताया जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में मिड-वीक एविक्शन देखने को मिल सकता है, जिससे फिनाले रेस और दिलचस्प हो जाएगी.

ड्रामा, इमोशन्स, बैकस्टैबिंग और खेल बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले घर में हर दिन बड़ा धमाका देखने को मिल रहा है. अब सवाल यह है, क्या इस टूट चुकी तिकड़ी में कोई पैच-अप होगा या फिनाले तक ये दुश्मनी और भड़केगी?

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19 Finale

Bigg Boss 19 Finale अपडेट… जानें कब होगा ग्रैंड फिनाले, कौन बनेगा टॉप कंटेस्टेंट्स में शामिल!

Palash Mucchal

पलाश मुच्छल–स्मृति मंधाना की शादी टली, पुरानी वीडियोज और चैट लीक ने बढ़ाया ड्रामा, जानें पूरी कहानी

Suresh Raina

Suresh Raina: Mr. IPL कैसे बने ‘चिन्ना थाला’? रैना की अनसुनी कहानी जिसने करोड़ों फैन्स को बनाया दीवाना!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home