• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक! जानिए कितना पानी है आपके लिए सही

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूरी है. जरूरत उम्र, वजन और एक्टिविटी पर निर्भर करती है. ज्यादा या कम पानी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, संतुलन जरूरी है.

  • Samachaar Desk | 18 Sep 2025 08:26 PM
ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक! जानिए कितना पानी है आपके लिए सही

हम सभी बचपन से ही सुनते आए हैं कि जल ही जीवन है. इंसान, जानवर और प्रकृति सभी के अस्तित्व के लिए पानी जरूरी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 2 से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए, जो लगभग 8 से 10 गिलास के बराबर है. हालांकि, यह मात्रा हर किसी के लिए अलग हो सकती है क्योंकि यह उम्र, वजन, मौसम और जीवनशैली पर निर्भर करती है.

क्या 2.5 लीटर पानी पर्याप्त है?

TV 9 से बातचीत के दौरान अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन कंसलटेंट डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि, सामान्य परिस्थितियों में रोजाना 2.5 लीटर पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त है. लेकिन यह हर व्यक्ति की शारीरिक जरूरत के हिसाब से बदल सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

गर्मी के मौसम में शरीर को ज्यादा पानी चाहिए. जो लोग भारी वर्कआउट करते हैं या लंबे समय तक फिजिकल एक्टिविटी में रहते हैं, उन्हें अतिरिक्त पानी की जरूरत होती है. अगर प्यास ज्यादा लग रही हो और यूरिन कम आ रहा हो, तो तुरंत एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.

क्या डिटॉक्स ड्रिंक जरूरी है?

आजकल डिटॉक्स ड्रिंक का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह जरूरी नहीं है क्योंकि हमारा शरीर खुद ही टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सक्षम है.

लिवर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम शरीर से हानिकारक तत्वों को हटाने का काम करते हैं. हेल्दी डाइट, पर्याप्त पानी और नियमित एक्सरसाइज से शरीर स्वाभाविक रूप से डिटॉक्स हो जाता है. डिटॉक्स ड्रिंक से वजन घटाने और सेहतमंद रहने के दावे वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह साबित नहीं हुए हैं.

अगर आप इन्हें लेना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें.

कितने पानी की जरूरत होती है?

एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीना उचित माना जाता है. हालांकि यह तय करने के लिए इन बातों पर ध्यान देना चाहिए:

आपकी उम्र और वजन लाइफस्टाइल और एक्टिविटी लेवल मौसम और रहने का स्थान मेडिकल कंडीशन

कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे थकान, सिरदर्द, ड्राई स्किन और यूरिन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

ज्यादा पानी पीने के नुकसान

पानी शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अति भी खतरनाक हो सकती है.

जरूरत से ज्यादा पानी पीने से इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है. इससे कमजोरी, उल्टी और गंभीर मामलों में दिल की समस्या भी हो सकती है. इसलिए सबसे बेहतर है कि प्यास लगने पर समय-समय पर पानी पिएं.

संबंधित ख़बरें
rashmika mandanna

कौन है रश्मिका मंदाना के पहले हीरो, होने वाली थी शागी हो गई थी सगाई

salman khan

फिल्म दबंग के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, इस एक्टर को किया जाना था कास्ट

uttam kumar

Uttar Kumar : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए उत्तर कुमार, जानें क्यों उन्हें किया गया है अरेस्ट?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home