• Thursday, Apr 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

फिल्म दबंग के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, इस एक्टर को किया जाना था कास्ट

सलमान खान की फिल्म दबंग ने उनके करियर को नया मोड़ दिया. चुलबुल पांडे का किरदार पहले किसी और को ऑफर हुआ था, पर सलमान ने इसे आइकॉनिक बना दिया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

  • Samachaar Desk | 18 Sep 2025 07:36 PM
फिल्म दबंग के लिए पहली पसंद नहीं थे सलमान खान, इस एक्टर को किया जाना था कास्ट

सलमान खान, जिन्हें बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है, अपनी फिल्मों और दमदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन एक दौर ऐसा भी आया था जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं. इसी बीच उनकी जिंदगी में दो फिल्में आईं – वॉन्टेड (2009) और दबंग (2010) – जिन्होंने न सिर्फ उनके करियर को नई उड़ान दी बल्कि उनकी इमेज को पूरी तरह से बदल दिया.

साल 2010 में रिलीज हुई दबंग सलमान खान के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में उन्होंने चुलबुल पांडे नाम के दबंग पुलिसवाले का किरदार निभाया, जो आज भी फैंस का फेवरेट है. उनकी स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस रोल को आइकॉनिक बना दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे?

ये भी पढें

  • ♦ सुबह-सुबह वॉक करने के दमदार फायदे
  • ♦ Cucumber Buying Tips: कैसे खरीदा जाता है खीरा, जानें क्या है सही तरीका
  • ♦ खरमास खत्म, खुशियों की शुरुआत: अप्रैल 2026 में शादी करने के लिए ये तारीखें हैं सोने पर सुहागा!

अरबाज खान बनना चाहते थे चुलबुल

फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट अरबाज खान को सुनाई तो 15 मिनट में ही उन्हें कहानी पसंद आ गई थी. अरबाज खुद चुलबुल पांडे का किरदार करना चाहते थे, लेकिन अभिनव ने उन्हें समझाया कि वह सपोर्टिंग रोल में ज्यादा बेहतर रहेंगे. इसके बाद अरबाज ने शर्त रखी कि वे फिल्म को बतौर प्रोड्यूसर भी करेंगे.

रणदीप हुड्डा थे पहली पसंद

अभिनव कश्यप ने खुलासा किया कि उनकी पहली पसंद चुलबुल पांडे के लिए रणदीप हुड्डा थे. उनका मानना था कि रणदीप की रफ-टफ पर्सनैलिटी इस रोल के लिए परफेक्ट है. लेकिन सोहेल खान ने साफ कहा कि रणदीप की मार्केट वैल्यू उतनी नहीं है, इसलिए किसी बड़े स्टार की जरूरत होगी. इसके बाद सलमान खान का नाम सामने आया और खान ब्रदर्स ने तुरंत हामी भर दी.

सोनाक्षी सिन्हा नहीं थीं पहली च्वाइस

फिल्म की हीरोइन के लिए भी डायरेक्टर अभिनव कश्यप की पहली पसंद सोनाक्षी सिन्हा नहीं थीं. हालांकि, जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने शानदार काम किया और सलमान के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई. यही फिल्म सोनाक्षी के करियर की लॉन्चिंग पैड भी बनी.

सोनू सूद की कास्टिंग और सलमान की इनसिक्योरिटी

फिल्म में विलेन की भूमिका के लिए सोनू सूद को चुना गया. यह डायरेक्टर का सुझाव था क्योंकि वह चाहते थे कि खलनायक सलमान से ज्यादा स्ट्रॉन्ग और प्रभावी दिखे. सोनू की दमदार बॉडी और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस रोल को यादगार बना दिया. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान इस कास्टिंग को लेकर थोड़े इनसिक्योर थे. बाद में कैटरीना कैफ ने उन्हें समझाया और उन्होंने सहमति दी.

दबंग ने न सिर्फ सलमान खान की डूबती नैया को पार लगाया बल्कि उन्हें एक नए अंदाज में स्थापित कर दिया. आज भी चुलबुल पांडे का किरदार सलमान की सबसे बड़ी पहचान है और यही फिल्म उनके करियर की असली री-ब्रांडिंग साबित हुई.

संबंधित ख़बरें
BCCI President 2025

BCCI का नया बॉस कौन? अमित शाह के घर होगी सीक्रेट मीटिंग, गांगुली-हरभजन या कोई और लेगा कमान!

Shardiya Navratri Special

Shardiya Navratri: नवरात्रि पर माता रानी को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद!

rashmika mandanna

कौन है रश्मिका मंदाना के पहले हीरो, होने वाली थी शागी हो गई थी सगाई

image
Most Viewed
Punjab Weather Alert

पंजाब में मौसम का कहर! IMD ने जारी किया 3-4 अप्रैल के लिए अर्लट, बारिश और ओलावृष्टि से रहें सावधान सावधान

Ranbir Kapoor film ramayan teaser out yash sai Pallavi

Ramayana teaser review: रामायण का टीजर हुआ रिलीज,2 मिनट 38 सेकंड में दिखा जादू, जानें कब होगी फिल्म रिलीज

Ramayana Teaser

रामायण का टीजर रिलीज होते ही मचा धमाल! भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक देख फैंस बोले, ‘ये तो इतिहास रच देगा’

IPL 2026

गोयनका पर लगे आरोपों के बीच शमी का बड़ा खुलासा! बोले, ‘खिलाड़ियों पर गुस्सा नहीं, बस ये चाहते हैं…’

Punjab BJP office attack

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला, अश्वनी शर्मा का CM मान पर बड़ा हमला… बोले, ‘कौन लेगा जिम्मेदारी?’

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से रौंदा! समीर रिजवी की धमाकेदार पारी ने जीता मैच, देखें Points Table

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home