• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Cookies Recipe: कम बजट में सुपरहेल्दी स्नैक! ऐसे बनाएं ये हेल्दी कुकीज, जानें विधि

Cookies Recipe: रागी सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने वाला पौष्टिक अनाज है. इससे बनी घर की रागी कुकीज़ स्वादिष्ट और हेल्दी होती हैं, जिन्हें तवे या ओवन में आसानी से बनाया जा सकता है.

  • Samachaar Desk | 03 Dec 2025 08:51 PM
Cookies Recipe: कम बजट में सुपरहेल्दी स्नैक! ऐसे बनाएं ये हेल्दी कुकीज, जानें विधि

Cookies Recipe: रागी एक ऐसा अनाज है जिसे ग्रामीण इलाकों में खूब खाया जाता था, लेकिन अब शहरों में भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. सर्दियों में ये शरीर को गर्म रखता है और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन और फाइबर इसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों की लिस्ट में खास जगह दिलाते हैं.

रागी क्यों है खास?

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार रागी कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसके साथ ही इसमें आयरन, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व भी पाए जाते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हड्डियों के लिए लाभकारी- कैल्शियम की अच्छी मात्रा होने की वजह से यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए उपयोगी माना जाता है.

शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद- रागी में मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता. इसलिए इसे मधुमेह के मरीजों के लिए भी उपयुक्त माना जाता है.

वजन कंट्रोल में सहायक- फाइबर ज्यादा होने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है, जो वजन कंट्रोल रखने में मदद करता है.

रागी कुकीज

बाजार में मिलने वाली कुकीज में ज्यादा शक्कर और मैदा होता है. ऐसे में घर पर रागी कुकीज बनाना बेहतर ऑप्शन है. स्वाद भी अच्छा और पोषण भी बरकरार.

कुकीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री

रागी का आटा – 1 कप गुड़ पाउडर – ½ कप देशी घी – 3–4 टेबलस्पून इलायची पाउडर – ½ टीस्पून तिल के बीज – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक) दूध – 2–3 टेबलस्पून (जितनी जरूरत हो)

रागी कुकीज बनाने की विधि

1. मिश्रण तैयार करें- एक बड़े बाउल में रागी का आटा, गुड़ पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं. इसमें घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मसलें, ताकि मिश्रण मुलायम आटे जैसा बन जाए. जरूरत होने पर थोड़ा-सा दूध मिलाएं.

2. कुकीज का आकार दें- आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर हल्का सा दबाएं और कुकीज का शेप दें. चाहें तो ऊपर से तिल चिपका दें.

3. कुकीज सेंकें- तवे पर: धीमी आंच पर लगभग 4–5 मिनट एक तरफ, फिर 3–4 मिनट दूसरी तरफ सेंकें. ओवन में: 180°C पर लगभग 10–12 मिनट बेक करें. ठंडा होने पर कुकीज और कुरकुरी हो जाती हैं.

अंत में

रागी न सिर्फ सर्दियों के लिए उपयुक्त अनाज है बल्कि रोजमर्रा के आहार में भी आसानी से शामिल किया जा सकता है. हल्की-सी तैयारी में बनने वाली रागी कुकीज बच्चों और बड़ों सभी के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक ऑप्शन हो सकती हैं.

संबंधित ख़बरें
moga

बैठे-बिठाए जीत लिया इनाम, पंजाब के मोगा में हुई एक शानदार प्रतियोगिता, 55 लोगों ने लिया था भाग

flight

दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में इंडिगो की उड़ानें अचानक रद्द, हवाई अड्डों पर लगी लंबी कतारें

8,300mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला OnePlus Ace 6T लॉन्च, फीचर्स देख यूजर्स भी दंग

8,300mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला OnePlus Ace 6T लॉन्च, फीचर्स देख यूजर्स भी दंग

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home