• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

बैठे-बिठाए जीत लिया इनाम, पंजाब के मोगा में हुई एक शानदार प्रतियोगिता, 55 लोगों ने लिया था भाग

पंजाब के मोगा में खाली बैठने की प्रतियोगिता में सतबीर और लाभप्रीत 31 घंटे बैठे विजेता बने, चानन तीसरे स्थान पर. इनाम में पैसे, घी और साइकिल मिली.

  • Samachaar Desk | 03 Dec 2025 07:28 PM
बैठे-बिठाए जीत लिया इनाम, पंजाब के मोगा में हुई एक शानदार प्रतियोगिता, 55 लोगों ने लिया था भाग

पंजाब के मोगा में हाल ही में एक बेहद अलग तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें प्रतिभागियों को सिर्फ खाली बैठना था. उन्हें इस दौरान किताबें पढ़ने और भगवान का नाम लेने की अनुमति थी, लेकिन खाने-पीने, मोबाइल चलाने या वॉशरूम जाने की इजाजत नहीं थी.

आजकल लोग मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास खुद के लिए समय कम बचता है. मोगा के गांव घोलियां खुर्द में इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को मोबाइल से दूर रखना और उन्हें शांत बैठने की आदत डालना था..

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

55 लोगों ने लिया भाग

इस अनोखी प्रतियोगिता में कुल 55 लोग शामिल हुए. प्रतियोगिता के आयोजक ने बताया कि दो प्रतिभागी 31 घंटे से ज्यादा समय तक खाली बैठे रहे और उन्हें विजेता घोषित किया गया. इसका मकसद लोगों को डिजिटल डिवाइस से दूर रखकर किताब पढ़ने और ध्यान लगाने की प्रेरणा देना था.

31 घंटे बैठकर बने विजेता

प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सतबीर सिंह (नाथेक) और लाभप्रीत सिंह (रोली) रहे. दोनों ने बिना कुछ खाए-पिए 31 घंटे तक खाली बैठकर जीत हासिल की. तीसरे स्थान पर ढूडिके के रहने वाले चानन सिंह रहे, जो 29 घंटे तक मुकाबले में बने रहे. हालांकि उन्हें अपने साथियों से बातचीत करने की अनुमति थी.

विजेताओं की प्रतिक्रिया

सतबीर और लाभप्रीत ने कहा कि ये गांव की बहुत अच्छी पहल है. ऐसी प्रतियोगिताओं से लोग मोबाइल से दूर रह सकते हैं, किताबें पढ़ने की आदत डाल सकते हैं और भगवान का नाम लेने का समय निकाल सकते हैं. उन्होंने बताया कि वे आम तौर पर घर पर केवल सोशल मीडिया स्क्रॉल करते रहते थे, लेकिन इस मुकाबले में उन्हें मजा आया.

इनाम और रिकॉर्ड

सतबीर और लाभप्रीत को इनाम में 3500-3500 रुपये नगद, एक-एक देसी घी का डिब्बा और साइकिल दी गई. तीसरे स्थान पर आए चानन सिंह को 1500 रुपये नगद इनाम मिला. इस प्रतियोगिता ने वेहले बैठने का रिकॉर्ड बनाया. बाकी 52 प्रतिभागी 20 से 24 घंटे में ही बाहर हो गए थे.

संबंधित ख़बरें
PM Modi

AI वीडियो को लेकर कांग्रेस–BJP में नई जंग, PM मोदी को चाय बेचते दिखाए जाने पर संग्राम तेज!

Virat Kohli

IND vs SA: रायपुर में किंग कोहली का जलवा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा वनडे शतक

murder 2

बिपाशा और असिन ने किया था मना, इस एक्ट्रेस ने की हां और फिल्म में मचा दी धूम..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home