• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो इन चीजों को अभी से बना लें अपनी आदत…!

सर्वाइकल दर्द अब सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं रही, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है. गलत बैठने की आदतें और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना इसकी बड़ी वजह हैं. सही मुद्रा, छोटे ब्रेक, स्ट्रेचिंग और योग को अपनाकर इस दर्द से बचा जा सकता है.

  • Samachaar Desk | 08 Sep 2025 07:43 PM
सर्वाइकल के दर्द से हैं परेशान तो इन चीजों को अभी से बना लें अपनी आदत…!

Cervical Problems : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी सबसे बड़ी साथी बनी है—लैपटॉप और मोबाइल। काम हो या मनोरंजन, दिन का अधिकांश समय स्क्रीन के सामने गुजरता है. लेकिन यही आदतें हमारी गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर गहरा असर डाल रही हैं. लगातार झुककर मोबाइल चलाना या घंटों तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना सर्वाइकल दर्द की बड़ी वजह बनता जा रहा है.

क्यों बढ़ रही है सर्वाइकल की समस्या?

विशेषज्ञों के मुताबिक, पहले यह समस्या बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब 25 से 40 साल की उम्र के युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं. लंबे समय तक बैठकर काम करना, एक्सरसाइज की कमी और गलत बैठने का तरीका गर्दन की हड्डियों पर दबाव डालता है, जिससे दर्द और अकड़न की परेशानी बढ़ जाती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बचाव के आसान उपाय

सही बैठने की मुद्रा अपनायें: लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते समय स्क्रीन को आंखों के बराबर रखें.

छोटे-छोटे ब्रेक लें: हर 30–40 मिनट में उठकर थोड़ी स्ट्रेचिंग करें. थोड़ी देर काम करने के बाद एक बार जरूर उठें, ताकि बॉडी को रिलीफ मिले.

मोबाइल पर झुककर न देखें: कोशिश करें कि फोन आंखों के लेवल पर रखें. ज्यादा दूर रखने से आपको झुकना पड़ेगा और ऐसा करने से आपको सर्वाइकल की सम्सया हो सकती है.

व्यायाम और योग: गर्दन और पीठ के लिए हल्की एक्सरसाइज व योगासन को दिनचर्या का हिस्सा बनायें.

तकिया और गद्दे का चुनाव: सोते समय सही तकिए और आरामदायक गद्दे का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से आपको समस्या नहीं होगी और आप स्वस्थ रहेंगे.

नतीजा

सर्वाइकल दर्द धीरे-धीरे जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है. लेकिन अगर समय रहते सही आदतें अपनाई जायें तो इससे न केवल बचाव किया जा सकता है, बल्कि पहले से हो रही तकलीफ़ को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है. स्क्रीन टाइम का सही प्रबंधन और हेल्दी लाइफस्टाइल ही इसका सबसे अच्छा इलाज है.

संबंधित ख़बरें
CM Mann

बीमार होकर भी डटे CM मान, अस्पताल से संभाली पंजाब कैबिनेट

Yogi government

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: बाढ़ पीड़ित किसानों को मिलेगा मुआवजा

Vice Presidential Election

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: नंबर गेम में एनडीए मजबूत, लेकिन क्रॉस वोटिंग बना सकती है मुकाबला दिलचस्प

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home