• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: नंबर गेम में एनडीए मजबूत, लेकिन क्रॉस वोटिंग बना सकती है मुकाबला दिलचस्प

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफ़े के बाद यह चुनाव हो रहा है।

  • Saurabh | 08 Sep 2025 07:01 PM
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: नंबर गेम में एनडीए मजबूत, लेकिन क्रॉस वोटिंग बना सकती है मुकाबला दिलचस्प

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान 9 सितंबर को होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। दरअसल, मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अगस्त 2022 में यह पद संभाला था और उनका कार्यकाल 2027 तक चलना था।

इस चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। संसद से लेकर सोशल मीडिया तक उपराष्ट्रपति का चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक पार्टियां लगातार डिनर मीटिंग्स और रणनीति बनाने में जुटी हैं।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

विश्लेषकों का कहना है कि आमतौर पर उपराष्ट्रपति चुनाव ज्यादा रोमांचक नहीं होते, लेकिन इस बार का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। वजह यह है कि कई पार्टियों में क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही है। यानी सांसद अपनी पार्टी लाइन से हटकर वोट दे सकते हैं। यही कारण है कि इस चुनाव को सरकार और गठबंधन की ताकत की परीक्षा माना जा रहा है।

गणित की बात करें तो कुल 782 वोट हैं। जीत के लिए 391 वोट चाहिए। एनडीए के पास अपनी संख्या से 31 वोट ज्यादा बताए जा रहे हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के पास करीब 312 वोट हैं। यानी साफ तौर पर एनडीए के जीतने की संभावना मजबूत है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि अगर थोड़ी भी क्रॉस वोटिंग हुई, तो परिणाम दिलचस्प हो सकते हैं और यह गठबंधन की मजबूती पर सवाल खड़ा करेगा।

बीजेडी जैसी कुछ बड़ी पार्टियों ने अब तक अपना रुख साफ नहीं किया है, जबकि डीएमके ने कहा है कि वह विचारधारा के आधार पर वोट करेगी, न कि केवल उम्मीदवार की क्षेत्रीय पहचान देखकर। यही वजह है कि दक्षिण भारत की राजनीति इस चुनाव में अहम भूमिका निभा रही है।

इस चुनाव में कोई पार्टी व्हिप जारी नहीं कर सकती, क्योंकि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होता। सांसद अपने मन से वोट दे सकते हैं। इतिहास में कई बार क्रॉस वोटिंग ने अप्रत्याशित नतीजे दिए हैं।

संबंधित ख़बरें
Punjab Cabinet

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ योजना मंजूर, बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

CM Mann

बीमार होकर भी डटे CM मान, अस्पताल से संभाली पंजाब कैबिनेट

Yogi government

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: बाढ़ पीड़ित किसानों को मिलेगा मुआवजा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home