• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Punjab

बीमार होकर भी डटे CM मान, अस्पताल से संभाली पंजाब कैबिनेट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों बीमार हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक की अगुवाई की।

  • Saurabh | 08 Sep 2025 06:19 PM
बीमार होकर भी डटे CM मान, अस्पताल से संभाली पंजाब कैबिनेट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों अस्वस्थ हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन बीमार होने के बावजूद उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारियों से दूरी नहीं बनाई। सोमवार को सीएम मान ने अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक की अगुवाई की।

कैबिनेट की यह बैठक पहले 5 सितंबर को होने वाली थी, लेकिन मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने के कारण इसे टाल दिया गया था। हालांकि, पंजाब में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार को तुरंत फैसले लेने थे। इसी वजह से सीएम मान ने अस्पताल से ही मीटिंग का नेतृत्व किया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और मुआवजे से जुड़े फैसले प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंत्रियों से बातचीत की और उन्हें ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।

खास बात यह रही कि अस्पताल से कैबिनेट मीटिंग की अगुवाई करते हुए सीएम मान की कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में मुख्यमंत्री को अस्पताल के कमरे से लैपटॉप और स्क्रीन पर जुड़कर मंत्रियों के साथ बैठक करते हुए देखा जा सकता है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोग सीएम मान के काम के प्रति समर्पण की तारीफ़ कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि बीमार होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी और राज्य के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यही असली सेवा भावना है, जब नेता अपनी सेहत से ऊपर जनता के हित को रखे।

इस कदम से साफ है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर बेहद गंभीर हैं और किसी भी हालात में सरकार के कामकाज को प्रभावित नहीं होने देना चाहते।

संबंधित ख़बरें
Z against ban

सोशल मीडिया बैन बना विस्फोटक मुद्दा, नेपाल में युवा सड़कों पर, 100 घायल, 14 की जान गई

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार मतदाता सूची में आधार को मिला 12वें वैध दस्तावेज का दर्जा

Punjab Cabinet

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘जिसका खेत, उसकी रेत’ योजना मंजूर, बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home