• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

भारतीय एक दिन में चलते हैं इतने कदम, डेटा दे रहा फिटनेस का सबूत

भारतीय औसतन रोज 4,297 कदम चलते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार फिट रहने के लिए रोज 8-10 हजार कदम चलना चाहिए. उम्र, स्वास्थ्य और दिनचर्या के अनुसार वॉकिंग शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी है.

  • Samachaar Desk | 30 Oct 2025 08:17 PM
भारतीय एक दिन में चलते हैं इतने कदम, डेटा दे रहा फिटनेस का सबूत

आज के समय में फिट रहना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है. कोई जिम जाता है, तो कोई योग करता है या अपने खानपान पर ध्यान देता है. लेकिन फिटनेस की दुनिया में सबसे आसान और प्रभावी तरीका माना जाता है. वॉकिंग (चलना)। चलना न केवल शरीर की चर्बी घटाता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है.

समय के साथ वॉकिंग के कई नए तरीके लोकप्रिय हुए हैं, जैसे - ब्रिस्क वॉक, ट्रेडमिल वॉक, माउंटेन पोज वॉक, रिवर्स वॉक और नॉर्डिक वॉक. लोग अब स्मार्टवॉच की मदद से यह भी ट्रैक करते हैं कि वे पूरे दिन में कितने कदम चले हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

एक दिन में भारतीय कितने कदम चलते हैं?

साल 2017 में की गई एक स्टडी के अनुसार, भारतीय औसतन 4,297 कदम प्रतिदिन चलते हैं. यह अध्ययन 111 देशों के 7 लाख से ज्यादा लोगों पर लगभग 95 दिनों तक किया गया था. इसमें हॉन्ग कॉन्ग, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसे देश शामिल थे। इस रिपोर्ट में सामने आया कि भारत चलने के मामले में पीछे है, यानी बाकी देशों के लोग भारतीयों से ज्यादा सक्रिय हैं.

कितने कदम चलना है जरूरी?

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, हर वयस्क व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की एरोबिक एक्टिविटी करनी चाहिए जैसे तेज चलना. इसे औसतन देखें तो व्यक्ति को रोजाना लगभग 2000 से 5000 कदम चलना चाहिए.

अगर कोई व्यक्ति सप्ताह में 300 मिनट तक वॉक करता है, तो यह और भी बेहतर माना जाता है. इसका असर हृदय, फेफड़ों और पूरे शरीर पर सकारात्मक रूप से पड़ता है.

दिन में कदम बढ़ाने के आसान तरीके

लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. गाड़ी थोड़ा दूर पार्क करें ताकि पैदल चलने का मौका मिले. फोन पर बात करते हुए टहलें. ऑफिस ब्रेक के दौरान छोटी वॉक करें. घर की सफाई या हल्के काम खुद करें इससे भी कदम बढ़ते हैं.

उम्र के अनुसार कितने कदम चलें?

दिल्ली के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय कुमार के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 10,000 कदम चलने की कोशिश करनी चाहिए. हालांकि उम्र के हिसाब से इसमें फर्क किया जा सकता है -

5 से 10 साल के बच्चों को ज्यादा सक्रिय रहना चाहिए. 18 से 45 वर्ष के लोग रोजाना 9,000 से 11,000 कदम चलें. 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए 5,000–6,000 कदम पर्याप्त हैं.

अगर बुजुर्गों को कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि अधिक चलने से हड्डियों या जोड़ों पर दबाव बढ़ सकता है.

संबंधित ख़बरें
Rahul Gandhi

‘डरपोक हैं मोदी! इनसे ज्यादा तो उस औरत में दम था…’ राहुल गांधी का बिहार में बड़ा हमला

rajnikanth

75 की उम्र में भी सेट पर दौड़ते रजनीकांत, लेकिन अब फैंस को दे सकते हैं सबसे बड़ा झटका!

brahma muhrat

Brahma Muhurat: सुबह 3 से 5 बजे के बीच करें ये उपाय, किस्मत बदल जाएगी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home