• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

‘डरपोक हैं मोदी! इनसे ज्यादा तो उस औरत में दम था…’ राहुल गांधी का बिहार में बड़ा हमला

Bihar Election 2025: नालंदा की रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया ‘डरपोक’. ट्रंप से लेकर नीतीश कुमार तक पर साधा निशाना, बोले — “इंदिरा गांधी में थी असली हिम्मत.”

  • Samachaar Desk | 30 Oct 2025 03:54 PM
‘डरपोक हैं मोदी! इनसे ज्यादा तो उस औरत में दम था…’ राहुल गांधी का बिहार में बड़ा हमला

बिहार के नालंदा में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मोदी जी में न तो दृष्टिकोण है और न ही दम. राहुल ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार भारत का अपमान किया, लेकिन मोदी कुछ नहीं बोले.

“ट्रंप ने किया मोदी का 50 बार अपमान”

राहुल गांधी ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया, सात विमान गिराए गए. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी में यह कहने का साहस नहीं था कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं.” उन्होंने दावा किया कि मोदी जी ट्रंप से मिलने से भी डर गए और विदेश यात्रा टाल दी.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

“इंदिरा गांधी में मोदी से ज्यादा दम था”

1971 के भारत-पाक युद्ध का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “जब अमेरिका ने अपना 7वां बेड़ा भेजा था, तब इंदिरा गांधी ने कहा था — हम नहीं डरते. वह महिला थीं, लेकिन उनमें इस मर्द (मोदी) से ज्यादा हिम्मत थी.”

“नीतीश नहीं चला रहे सरकार, रिमोट मोदी के पास”

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की सरकार असल में नीतीश कुमार नहीं चला रहे, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नागपुर (RSS) चला रहे हैं. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “नीतीश जी के हाथ में रिमोट नहीं है. मोदी जी बटन दबाते हैं और वही चैनल नीतीश चालू कर देते हैं.”

पेपर लीक और युवाओं का भविष्य

राहुल गांधी ने बिहार में बार-बार हो रहे पेपर लीक पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इससे राज्य के ईमानदार और मेहनती युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. उन्होंने कहा, “सरकार नौकरी नहीं दे रही, ऊपर से पेपर लीक कर बेरोजगारों को ठगा जा रहा है.”

“दो तरह का हिंदुस्तान बन चुका है”

राहुल गांधी ने कहा, “आज देश में दो तरह का हिंदुस्तान बन चुका है — एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का. अमित शाह कहते हैं बिहार में उद्योग की जमीन नहीं है, लेकिन अडानी को एक रुपये में जमीन मिल जाती है.” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की संपत्तियाँ अंबानी और अडानी के हवाले कर दी हैं.

फिर से बनेगा नालंदा शिक्षा का केंद्र”

राहुल गांधी ने नालंदा की ऐतिहासिक पहचान की याद दिलाते हुए कहा, “जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तब नालंदा को फिर से शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाया जाएगा.

टैग्स:
  • Bihar Election 2025
संबंधित ख़बरें
Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव को वैशाली में भारी विरोध! आरजेडी समर्थकों ने काफिला खदेड़ा, लगे ‘तेजस्वी जिंदाबाद’ के नारे

Tragic accident

नोएडा में रिवर्स करती कार से 4 साल के बच्चे की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Bigg Boss 19

‘बिग बॉस 19’ में दो बड़े खिलाड़ी आउट! बसीर-नेहल का रिश्ता टूटा या थी गेम की चाल? जानें पूरा ड्रामा!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home